राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 58.31करोड़ से अधिक खुराकें दी

केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीकों की सर्व-उपलब्धता का नया दौर 21 जून, 2021 से शुरू किया गया है। टीकाकरण अभियान को अधिक से अधिक वैक्सीन की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की गई, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।

Aaj ka Rashifal || आज का राशिफल || 19 August 2021

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड वैक्सीन प्रदान करके उन्हें समर्थन दे रही है। टीकों की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार वैक्सीन निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर उन्हें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

आज ( 19th August 2021 ) का इतिहास || Aaj ka itihas || HISTORY||

वैक्सीन की खुराक  

(19 अगस्त, 2021 तक)

 

अब तक हुई आपूर्ति

 

58,31,73,780

 

भेजे जाने को तैयार वैक्सीन की खुराकें

 

81,10,780

 

खपत

 

56,29,35,938

 

बची हुई वैक्सीन की खुराकें

 

 

38,00,030

 

केंद्र सरकार द्वारा सभी प्रकार के स्रोतों से अब तक वैक्सीन की 58.31 करोड़ से अधिक (58,31,73,780) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रदान की गई हैं। इसके अलावा 81,10,780 खुराकें भेजे जाने की तैयारी है।

नहीं जानते होंगे शरीर से जुड़ी यह बातें…

आज आठ बजे सुबह तक उपलब्ध आंकड़ों के हिसाब से उपरोक्त खुराकों में से बरबाद हो जाने वाली खुराकों को मिलाकर कुल 56,29,35,938  खुराकों की खपत हो चुकी है।

डायबिटीज के रोगी इन तरीकों से बना सकते हैं यह 5 Millets || Dr. HK Kharbanda ||

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास कोविड-19 टीके की 38 लाख से अधिक (38,00,030) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल की हुई खुराकें बची हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

-Nav Gill

LEAVE A REPLY