राज्यपाल ने भगवंत मान के नेतृत्व वाले मंत्रीमंडल के पाँच नये मंत्रियों को शपथ दिलाई

चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ यू. टी. के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने सोमवार को यहां पंजाब राज भवन में मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में संक्षिप्त परन्तु प्रभावशाली समागम में राज्य के पांच नये कैबिनेट मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।यह प्रगटावा करते हुये आज यहां मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी ने शपथ ग्रहण समागम की कार्यवाही चलायी।
पूजा अर्चना करते समय कौन से कार्य नहीं करने चाहिए
पंजाब राज भवन के कंप्लेक्स के अंदर गुरु नानक देव ऑडीटोरियम में शपथ दिलाने वाले कैबिनेट मंत्रियों में अमन अरोड़ा (विधायक सुनाम), इन्दरबीर सिंह निझ्झर ( विधायक अमृतसर दक्षिणी), फौजा सिंह (विधायक गुरु हरसहाय), चेतन सिंह जौड़ामाजरा (विधायक समाना) और अनमोल गगन मान (विधायक खरड़) को समागम के दौरान राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाई गई।
ये है अध्यापकों का गांव, एक दिन में सलेक्ट हुए 29 अध्यापक, हिमाचल में बड़ा हादसा, मची हाहाकार
शपथ ग्रहण समागम में उपस्थित प्रमुख शख्सियतों में पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी, कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह ई. टी. ओ., लाल चंद कटारूचक्क, गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रम शंकर जिम्पा और हरजोत सिंह बैंस शामिल हैं।
घर पर होगी सारी बीमारियाँ ठीक || Dr. Biswaroop Roy Chowdhury
इनके अलावा संसद मैंबर, पंजाब से ’आप’ विधायक, पार्टी के सीनियर नेता, वर्कर और वालंटियरों के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों की शख्सियतें भी उपस्थित थी। समागम में राज्य के सिविल और पुलिस प्रशासन के सीनियर अधिकारियों के अलावा नये बने कैबिनेट मंत्रियों के पारिवारिक सदस्यों, रिश्तेदारों और मित्रों ने शिरकत की।

LEAVE A REPLY