महिला शक्ति पुरस्कार के लिए अजिऱ्यों की माँग ऑनलाइन करने का मौका 31 अक्तूबर तक: डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़: भारत सरकार के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला शक्ति पुरस्कार, 2022 के लिए राज्य की योग्य महिलाओं से 31 अक्तूबर 2022 तक अजिऱ्यों की माँग की है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि जो महिलाएं महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य और समाज में औरतों के विकास में शानदार योगदान दे रही हैं, उनको भारत सरकार द्वारा महिला शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है।

सिद्धू मूसेवाला के पिता की एक आवाज़ पर पहुंचे Fans सड़कें जाम, सरकार हैरान !

इस अवॉर्ड में 2 लाख रुपए नकद, प्रशंसा पत्र और यादगारी चिह्न शामिल है। डॉ. बलजीत कौर ने योग्य महिलाओं से अपील की कि वह इस अवॉर्ड के लिए  www.awards.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई करें। मंत्री ने यह भी बताया कि यह पुरस्कार 15 महिलाएं को 8 मार्च, 2023 को दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस अवॉर्ड के लिए सिफऱ् व्यक्तिगत तौर पर अप्लाई किया जा सकता है, आवेदनकर्ता की उम्र कम से कम 25 साल हो, उसने यह अवॉर्ड ( महिला शक्ति समेत) पहले प्राप्त न किया हो।

सिर दर्द , Tension होगी जल्द ठीक Dr Biswaroop Roy Chowdhury का घरेलू इलाज

डॉ. बलजीत कौर ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि महिला शक्ति पुरस्कार बढिय़ा काम के लिए, प्राथमिक रूप से असाधारण स्थितियों में, आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को दिया जादा है। नामांकन/आवेदनकर्ता औरतें या इस विषय से सम्बन्धित केवल  www.awards.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि यह अजिऱ्याँ केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी।

ये सुझाव यात्रा में होगें मददगार, अगर कर रहे हैं आप ड्राइविंग !

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह पुरस्कार प्राप्त करने के लिए महिला एवं बाल मंत्रालय की वेबसाईट  http://www.wcd.nic.in से डाउनलोड करके 31 अक्तूबर, 2022 तक नामांकन/आवेदन पत्र ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY