भारत में अब तक कोविड टीके की 13.54 करोड़ से अधिक खुराक दी गयीं

नई दिल्ली, 23 अप्रैल

विश्व में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 टीके की दी जा चुकी खुराक की कुल संख्या आज 13.54 करोड़ से अधिक हो गई है।

Pregnancy ( गर्भावस्था ) के दौरान ऐसा क्या करें कि रहें पूर्णतया स्वस्थ || Dr. Vijata Arya ||

आज सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 19,38,184 सत्रों के जरिए कोविड वैक्सीन की कुल 13,54,78,420 खुराक दी जा चुकी हैं।

बिना तेल के इस तरह से की गई मालिश होती है फायदेमंद || Dr. Om Prakash Anand ||

टीकाकरण लाभार्थियों की कुल संख्या में वे 92,42,364एचसीडब्ल्यू शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक ली है और 59,04,739 ऐसे एचसीडब्ल्यू भी शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है। इसके अलावा पहली खुराक लेने वाले 1,17,31,959 एफएलडब्ल्यू, दूसरी खुराक लेने वाले 60,77,260 एफएलडब्ल्यू, इसके साथ-साथ 60 साल से अधिक आयु के पहली खुराक लेने वाले 4,85,34,810 और दूसरी खुराक लेने वाले 65,21,662 लाभार्थियों के साथ साथ 4,55,64,330 पहली खुराक लेने वाले और 19,01,296 दूसरी खुराक लेने वाले 45 से 60 वर्ष की आयु के लाभार्थी भी शामिल हैं।

एचसीडब्ल्यू एफएलडब्ल्यू 45-60 वर्ष का आयु वर्ग 60 साल से अधिक  

कुल

पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
92,42,364 59,04,739 1,17,31,959 60,77,260 4,55,64,330 19,01,296 4,85,34,810 65,21,662 13,54,78,420

देश में अभी तक दी गई कुल खुराक में आठ राज्यों का 59.08 प्रतिशत योगदान है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001QE6A.jpg

 

बच सकते हैं थायराइड से बस करें … || Dr. Naveen Kumar ||

नीचे दिया गया ग्राफ शीर्ष आठ राज्यों में दी गयी खुराक को दर्शाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002C928.jpg

 

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 31 लाख से अधिक खुराक दी गई।

टीकाकरण अभियान के 97वें दिन (22 अप्रैल, 2021) तक कोविड-19 के 31,47,782 टीके की खुराक दी गई। इसमें से 19,25,873 लाभार्थियों को 26,683 सत्रों के जरिए पहली खुराक तथा 12,21,909 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

दिनांक 22अप्रैल, 2021 (97वां दिन)

एचसीडब्ल्यू एफएलडब्ल्यू 45-60 वर्ष का आयु वर्ग 60 साल से अधिक कुल उपलब्धि  
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक  
22,820 52,668 99,915 1,40,730 11,35,446 2,67,180 6,67,692 7,61,331 19,25,873 12,21,909  

 

 

पिछले 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण के 3,32,730 नये मामले दर्ज किए गए।

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु,गुजरात और राजस्थान सहित 10 राज्यों में नये संक्रमण के 75.01% मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 67,013 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद 34,254 के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है, जबकि केरल में 26,995 नए मामले सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00333Y3.jpg

 

 

12 राज्यों में, जैसा कि नीचे दिखाया गया है, दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी का रूझान जारी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004BQDA.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005HKFP.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0060WC4.jpg

 

नीचे दिया गया ग्राफ भारत में प्रति दस लाख लोगों पर दैनिक सकारात्मकता दर और जांच के बढ़ते रुझान को दिखाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00728Y1.jpg

भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 24,28,616 हो गई है। यह संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों का 14.93 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 1,37,188 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

भारत के कुल सक्रिय मामलों में पांच राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल का कुल मिलाकर 59.12प्रतिशत योगदान है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008XGGK.jpg

 

भारत में आज तक कुल मिलाकर 1,36,48,159 कोविड मरीज ठीक हुए है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 83.92 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,93,279 कोविड मरीज ठीक हुए है।

कोविड से जुड़ी राष्ट्रीय मृत्यु दर गिर रही है और इस समय 1.15 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,263 कोविड मरीजों की मौत हुई है। 10 राज्यों का मौत के नए मामलों में 81.79 प्रतिशत योगदान है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 568 लोगों की जान गई, इसके बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा 306 लोगों की मौत हुई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0099LR1.jpg

 

पिछले 24 घंटों के दौरान सात राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड से किसी रोगी की मौत नहीं हुई है। इन राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के नाम हैं-दमन दीव और दादर नगर हवेली, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, लक्षदीप, नगालैंडऔर अरुणाचल प्रदेश।

-Nav Gill/ Agency

LEAVE A REPLY