भारत के कुल कोविड-19 टीकाकरण ने 48 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया

एक ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत भारत के संचयी कोविड टीकाकरण कवरेज ने आज शाम 7 बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 48 करोड़ (48,41,81,676) के आंकड़े को पार कर लिया है। साथ ही, आज शाम 7 बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आज 22 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ है। शाम 7 बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, आज लगभग 51.51 लाख (51,51,891) टीकों की खुराक दी गई है।

 

आज ( 4 August 2021 ) का इतिहास || Aaj ka itihas || HISTORY||

आज 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के 29,43,889 लाभार्थियों को कोविड टीके की अपनी पहली खुराक और इसी आयु वर्ग के 3,87,076 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से 37 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मिलाकर 16,34,85,422 व्यक्तियों को पहली खुराक और 98,23,204 लोगों ने अपनी दूसरी खुराक ली है। पांच राज्यों मध्य प्रदेश, गुजरात,महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश ने 18-44 वर्ष आयु वर्ग में कोविड-19 वैक्सीन की 1 करोड़ से अधिक संचयी खुराक दी है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने पहली खुराक के लिए 18-44 आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों का कोविड टीकाकरण किया है।

 

सबसे अच्छा दोस्त है … Chanakya Niti

नीचे दी गई तालिका में अब तक 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को दी गई टीके की खुराकों की कुल संख्या को दर्शाया गया है:

 

क्रम संख्या राज्य पहली खुराक दूसरी खुराक
1 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 95944 460
2 आंध्र प्रदेश 3732391 232218
3 अरुणाचल प्रदेश 368674 959
4 असम 4932245 174221
5 बिहार 10427204 414987
6 चंडीगढ़ 338143 6197
7 छत्तीसगढ़ 3861040 173141
8 दादर और नगर हवेली 253022 311
9 दमन और दीव 171240 1050
10 दिल्ली 3769291 389753
11 गोवा 528446 15679
12 गुजरात 11613024 748025
13 हरियाणा 4795502 405001
14 हिमाचल प्रदेश 1670672 5966
15 जम्मू और कश्मीर 1640344 71144
16 झारखंड 3853080 216078
17 कर्नाटक 10841651 618014
18 केरल 4238599 336234
19 लद्दाख 89155 105
20 लक्षद्वीप 25186 213
21 मध्य प्रदेश 15783337 772865
22 महाराष्ट्र 12107513 745733
23 मणिपुर 567922 3365
24 मेघालय 476965 1117
25 मिजोरम 359419 1611
26 नगालैंड 359365 1158
27 ओडिशा 5302835 433654
28 पुडुचेरी 270817 2899
29 पंजाब 2659017 145823
30 राजस्थान 11135658 1051286
31 सिक्किम 306427 568
32 तमिलनाडु 9495275 638449
33 तेलंगाना 5351372 633533
34 त्रिपुरा 1172657 23973
35 उत्तर प्रदेश 20937687 881259
36 उत्तराखंड 2222849 65706
37 पश्चिम बंगाल 7731454 610449
  कुल 163485422 9823204
       

 

जनसंख्या के प्राथमिकता वाले समूहों के आधार पर टीके की 48,41,81,676 खुराक कवरेज को निम्नानुसार अलग किया गया है।

टीके की कुल खुराक का कवरेज
  स्वास्थ्यकर्मी अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी 18-44 वर्ष आयुवर्ग के लाभार्थी

 

45 वर्ष  इससे अधिक आयु के लाभार्थी 60 वर्ष  इससे अधिक आयु के लाभार्थी कुल
पहली खुराक 10317926 18002892 163485422 108353805 76938546 377098591
दूसरी खुराक 7898530 11485192 9823204 40555004 37321155 107083085

 

टीकाकरण अभियान के 200वें दिन (03 अगस्त, 2021) कुल 51,51,891 लाभार्थियों को टीके की खुराक दी गई। अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, शाम 7 बजे तक 40,41,132 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक और 11,10,759 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक लगाई गई। दिन की अंतिम रिपोर्ट आज देर रात तक पूरी कर ली जाएगी।

 

दिनांक03 अगस्त, 2021 (200वां दिन)
  स्वास्थ्यकर्मी अंग्रिम पंक्ति के कर्मचारी 18-44 आयु वर्ग के लाभार्थी

 

45 वर्ष  इससे आयु के लाभार्थी 60 वर्ष  इससे अधिक आयु के लाभार्थी कुल
पहली खुराक 2169 6438 2943889 753167 335469 4041132
दूसरी खुराक 15865 44956 387076 427637 235225 1110759

 

देश में सबसे ज्यादा जोखिम वाले जनसंख्या समूहों को कोविड-19 से सुरक्षा देने के लिए एक उपकरण के तौर पर टीकाकरण अभियान की नियमित आधार पर समीक्षा होती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।

-Nav Gill

LEAVE A REPLY