बिजली की भारी माँग के बावजूद लुधियाना के उद्योगों में आज फिर से काम शुरू

चंडीगढ़, 4 जुलाई:
पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) के निरंतर यत्नों स्वरूप भारी बिजली की माँग के बावजूद आज बाद दोपहर से लुधियाना के उद्योगों में काम शुरू हो गया।

आज (4 July ) का इतिहास || Aaj ka itihas || HISTORY ||

पी.एस.पी.सी.एल. के चीफ़ मैनेजिंग डायरैक्टर (सी.एम.डी.) ए.वेनू प्रसाद ने आज यहाँ बताया कि लुधियाना उद्योग रैगूलेशन ख़त्म हो गया है और ज़रूरी सेवाओं वाले उद्योगों के अलावा राज्य में निरंतर चलने वाले उद्योगों को सोमवार से 30 प्रतिशत क्षमता के साथ काम करने की आज्ञा दी जायेगी। उन्होंने आगे बताया कि टी.एस.पी.सी.एल. की दूसरी यूनिट में नुक्स पडऩे के बावजूद बिजली सप्लाई संतोषजनक है और नुक्स ठीक किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जल्द से जल्द समूची बिजली सप्लाई को सामान्य करने के लिए पुरज़ोर यत्न जारी हैं।
उन्होंने आगे कहा कि पोल्ट्री, राईस शैलर, दूरसंचार और कॉल सैंटरों समेत ज़रूरी सेवाओं से सम्बन्धित इकाईयों को इन पाबंदियों से छूट दी गई है और उनको पूरी क्षमता के साथ काम करने की आज्ञा है।
उद्योग क्षेत्र को जल्द ही फिर से पूरी क्षमता के साथ कार्यशील बनाने में पूर्ण सहायता देने का भरोसा देते हुए सी.एम.डी. ने कहा कि विभाग सभी क्षेत्रों को निर्विघ्न मानक बिजली सप्लाई को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में धान की बिजाई पूरे ज़ोरों पर है और विभाग राज्य भर के किसानों को 8 घंटां की निर्विघ्न बिजली की सप्लाई भी यकीनी बना रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि राज्य के लोगों को किसी किस्म की मुश्किल से बचने के लिए माँग और सप्लाई के समीकरण को जल्द से जल्द संतुलित करने के लिए सभी यत्न किये जा रहे हैं।
-Nav Gill

LEAVE A REPLY