पूरे भारत में पहुँच गया दक्षिण-पश्चिम मॉनसून

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आज जारी मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के सभी भागों को कवर करते हुए संपूर्ण भारत में पहुंच गया। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सम्पूर्ण भारत को पार करने की सामान्य समय सीमा 8 जुलाई है और इसने पूरे देश को सामान्य समय से 5 दिन की देरी से 13 जुलाई को कवर कर लिया।

लवप्रीत मामले के बाद गर्माया नया मुद्दा इस लड़के के साथ भी हुआ कुछ ऐसा

बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी आर्द्र हवाओं के कारण पिछले 4 दिनों से उत्तर भारत के क्षेत्रों में बादलों का प्रभाव बढ़ा है और बारिश का दायरा भी अधिक क्षेत्रों तक पहुंच गया है।

राजधानी दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आमतौर पर 27 जून को आता है जबकि इस बार सामान्य समय से लगभग 16 दिनों की देरी 13 जुलाई को पहुंचा है।

अब संसद के बाहर ये काम करेंगे किसान किया बड़ा ऐलान

दिल्ली सहित देशभर में हाल के वर्षों में मॉनसून कब पहुंचा और सामान्य समय क्या है यह नीचे दिए गए टेबल-1 में देख सकते हैं।

आज जिन भागों में मॉनसून पहुंचा उन स्थानों पर 12 जुलाई की सुबह 8:30 बजे से आज यानि 13 जुलाई सुबह 8:30 बजे के बीच हुई बारिश (सेमी में) इस प्रकार है:

 

फैटी लीवर ठीक करने के लिए क्या, कैसे और कितना खाएं ? || dr vijata || fatty liver ||

सफदरजंग-2.5, आयानगर-1.3, पालम-2.4, सीएचओ लोदी रोड-0.9, रिज-1.0, गुरुग्राम-5.1, फरीदाबाद-2.8, पानीपत-1.0, रोहतक-2.2, हिसार-3.3, फतेहाबाद-3.0, जैसलमेर-7.7, बीकानेर-6.8 और चुरू-9.0 मिलीमीटर।

 

सारणी: वर्ष 1960 से 2020 के बीच दिल्ली सहित देश भर में मॉनसून के आगमन की तिथियाँ और 2021 में कब कहाँ पहुंचा मॉनसून

 

वर्ष दिल्ली में बीते वर्षों में मॉनसून ने कब दी दस्तक बीते वर्षों में पूरे भारत में कब पहुंचा मॉनसून
1960 27-जून 29-जून
1961 9-जून 21-जून
1962 24-जून 5-जुलाई
1963 7-जुलाई 14-जुलाई
1964 5-जुलाई 6-जुलाई
1965 10-जुलाई 7-जुलाई
1966 20-जून 6-जुलाई
1967 2-जुलाई 2-जुलाई
1968 9-जुलाई 9-जुलाई
1969 12-जुलाई 15-जुलाई
1970 29-जून 3-जुलाई

 

1971 23-जून 2-जुलाई
1972 27-जून 9-जुलाई
1973 5-जुलाई 6-जुलाई
1974 12-जुलाई 16-जुलाई
1975 23-जून 30-जून
1976 11-जुलाई 15-जुलाई
1977 29-जून 1-जुलाई
1978 25-जून 3-जुलाई
1979 11-जुलाई 15-जुलाई
1980 26-जून 26-जून
1981 27-जून 10-जुलाई
1982 14-जुलाई 22-जुलाई
1983 29-जून 18-जुलाई
1984 2-जुलाई 7-जुलाई
1985 8-जुलाई 14-जुलाई
1986 25-जून 24-जुलाई
1987 27-जुलाई 27-जुलाई
1988 30-जून 1-जुलाई
1989 1-जुलाई 2-जुलाई
1990 1-जुलाई 1-जुलाई
1991 14-जुलाई 19-जुलाई
1992 12-जुलाई 14-जुलाई
1993 24-जून 5-जुलाई
1994 24-जून 30-जून
1995 12-जुलाई 13-जुलाई
1996 23-जून 30-जून
1997 9-जुलाई 19-जुलाई
1998 16-जून 30-जून
1999 5-जुलाई 12-जुलाई
2000 30-जून 2-जुलाई
2001 24-जून 3-जुलाई
2002 19-जुलाई 15Aug
2003 5-जुलाई 5-जुलाई
2004 5-जुलाई 18-जुलाई
2005 27-जून 30-जून
2006 9-जुलाई 24-जुलाई
2007 28-जून 4-जुलाई
2008 15-जून 10-जुलाई
2009 30-जून 3-जुलाई
2010 5-जुलाई 6-जुलाई
2011 8-जुलाई 8-जुलाई
2012 7-जुलाई 11-जुलाई
2013 16-जून 16-जून
2014 3-जुलाई 17-जुलाई
2015 25-जून 26-जून
2016 2-जुलाई 13-जुलाई
2017 2-जुलाई 19-जुलाई
2018 28-जून 29-जून
2019 5-जुलाई 19-जुलाई
2020 25-जून 26-जून
2021 10-जुलाई 12-जुलाई

 

-Nav Gill

LEAVE A REPLY