पंजाब सरकार द्वारा दो आई.ए.एस. और एक पी.सी.एस. अधिकारियों का तबादला

चंडीगढ़, 26 मई:
पंजाब सरकार ने एक आदेश जारी करके दो आई.ए.एस. और एक पी.सी.एस. अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
इसकी जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि श्री मनवेश सिंह सिद्धू आई.ए.एस. को सचिव राजस्व, पुनर्वास और अतिरिक्त प्रभार के तौर पर कमिशनर रूपनगर डिविजन, रूपनगर तैनात किया गया है जबकि श्रीमती गुरप्रीत कौर सप्परा आई.ए.एस. को सचिव वित्त और अतिरिक्त प्रभार के तौर पर कमिशनर जालंधर डिविजन जालंधर लगाया गया है।

पौराणिक मान्यताएं और वैज्ञानिक तर्क, क्यों बैठती हैं औरतें दाहिनी ओर || Dr. kabir ||

प्रवक्ता के अनुसार अनमजोत कौर पी.सी.ऐस. को सब-डिवीजनल मैजिस्ट्रेट खडूर साहिब तैनात किया गया है। इसके अलावा श्री रोहित कुमार पी.सी.एस. को पंजाब सरकार की तरफ से अपनी ड्यूटी से रिलीव कर दिया गया है और उनकी सेवाएं डैपूटेशन पर नियुक्ति के लिए चंडीगढ़ प्रशासन के डिस्पोजल पर रखी गई हैं।

-NAV GILL

LEAVE A REPLY