पंजाब सरकार की तरफ से हर वर्ग का बराबर का ख्याल रखा जा रहा हैः मैंबर पंजाब राज्य अल्पसंख्यक कमीशन

-लुधियाना में लोगों की राशन सम्बन्धित शिकायतें सुनी
-राशन के लिए जरूरतमंद लोगों की सूचियां अधिकारियों को सौंपी
लुधियाना, 12 मई (000)-पंजाब राज्य अल्पसंख्यक कमीशन के मैंबर अहमद अली गुड्डू ने अल्पसंख्यकों के साथ सम्बन्धित वर्गों के लोगों को भरोसा दिया है कि कोविड 19 बीमारी के चलते पंजाब सरकार की तरफ से हरेक वर्ग का बराबर का ख्याल रखा जा रहा है। इस मुश्किल घड़ी में किसी भी भाईचारे के हितों की अनदेखी नहीं की जायेगी। वे आज वार्ड नंबर 88, 59, 2, 11 और 12 में अल्पसंख्यकों से सम्बन्धित लोगों की शिकायतें सुनने के लिए विशेष तौर पर पहुँचे थे।

इस मौके एकत्रित लोगों के साथ बातचीत करते हुए अहमद अली ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से हरेक जरूरतमंद व्यक्ति तक तैयार भोजन और सुखा राशन पहुँचाने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है परन्तु शहर की आबादी ज्यादा होने के कारण कई बार कुछ लोगों तक समय यह सब पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। इन शिकायतों का निपटारा करने के लिए ही कमीशन की तरफ से एक राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसके प्रतिनिधि के तौर पर वे आज यहाँ लोगों की मुश्किलें सुनने के लिए पहुँचे हैं।

अहमद अली ने इस मौके उपस्थित एस. डी. एम. स. अमरिन्दर सिंह मल्ली, सहायक पुलिस कमिश्नर स. गुरबिन्दर सिंह, तहसीलदार स. गुरमीत सिंह और अन्य  अधिकारियों को हिदायत की है कि वे जिन लोगों को अब तक राशन आदि नहीं मिला उन्हें तुरंत राशन मुहैया करवाया जाए। इस मौके उन्होंने जरूरतमंद लोगों की सूचियां भी अधिकारियों को सौंपी। उन्होंने अधिकारियों को जरूरतमंद लोगों के तुरंत आधार कार्ड और अन्य शिनाख्ती कार्ड बनाने की भी हिदायत की। बीते दिनों पुलिस स्टेशन में राशन लेने आए लोगों पर किये गए पुलिस लाठीचार्ज की जांच करने के लिए भी ए. सी. पी. स. गुरबिन्दर सिंह की ड्यूटी लगाई।

LEAVE A REPLY