पंजाब के आई.ए.एस. अधिकारी हुसन लाल को सेवा मुक्ति पर गरिमापूर्ण विदाई

चंडीगढ़: पंजाब के सीनियर आई.ए.एस. अधिकारी हुसन लाल जो 31 जुलाई को सेवा मुक्त हो रहे हैं, को आज यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय में मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ और पंजाब आई.ए.एस. ऑफिसर्ज एसोसिएशन द्वारा गरिमापूर्ण विदाई दी गई। एक संक्षिप्त और प्रभावशाली समारोह के दौरान पंजाब आई.ए.एस. ऑफिसर्ज एसोसिएशन के अधिकारियों ने 1995 बैंच के आई.ए.एस. अधिकारी हुसन लाल, जो मौजूदा समय में प्रमुख सचिव के तौर पर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान और प्रिंटिंग स्टेशनरी विभाग का कामकाज देख रहे थे, के लिए सेवा मुक्ति के बाद सेहतमंद और ख़ुशहाल जीवन की कामना की।

अब होगा High cholesterol, Diabetes, High BP जड़ से खत्म || Dr. Biswaroop Roy Chowdhury

सेवा मुक्त अधिकारी द्वारा निभाई गई शानदार और बेमिसाल सेवाओं को याद करते हुए मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ, प्रधान आई.ए.एस. ऑफिसर्ज एसोसिएशन ए. वेणु प्रसाद, के.ए.पी. सिन्हा, राज़ी पी श्रीवास्तव, विकास प्रताप, तेजवीर सिंह, जसप्रीत तलवार, दिलीप कुमार, राहुल भंडारी, वी.के. मीना, अजोए शर्मा, अलकनन्दा दयाल और गिरिश दयालन ने उनके साथ अपने सहृदय संबंधों और उनकी दोस्ताना कार्यशैली से सीखे तजुर्बों को साझा किया। इन अधिकारियों ने श्री हुसन लाल द्वारा बतौर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के कार्यकाल के दौरान कोविड महामारी के समय निभाई गई बेमिसाल सेवाओं की विशेष रूप से सराहना की।

khulasa news ka : सोए हुए लोगों के लिए आई आफ़त, पलक झपकते हुआ बुरा हाल

श्री हुसन लाल के साधारण ग्रामीण पृष्ठभूमि का जि़क्र करते हुए अधिकारियों ने कहा कि उनका विशाल प्रशासनिक तजुर्बा सिविल अधिकारियों की आने वाली पीढिय़ों के लिए हमेशा मार्गदर्शक बना रहेगा और उनको विभिन्न विभागों जैसे कि स्वास्थ्य, गृह, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, सभ्याचार एवं पर्यटन, ट्रांसपोर्ट और फील्ड में अलग-अलग अहम पदों और संगरूर, मानसा, फरीदकोट और एस.बी.एस. नगर में बतौर डिप्टी कमिश्नर के साथ-साथ भारत सरकार में निभाई गई कीमती सेवाओं के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। सभी अधिकारियों ने श्री हुसन लाल के साथ सेवा के दौरान अपनी निजी यादें साझा की और उनके लिए जीवन की दूसरी पारी में उज्जवल और सेहतमंद भविष्य की कामना की।

काॅफी के स्क्रब से कैसे बना सकते है चेहरा चमकदार || coffee || beauty tips ||

अपने कार्यकाल के दौरान दिए सहयोग के लिए सभी अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए श्री हुसन लाल ने कहा कि वह अपने 27 साल के सेवा काल के साथ पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्होंने तकरीबन तीन दशकों तक के अपने कार्यकाल के दौरान की यादें और तजुर्बे साझे किए।  इस मौके पर आई.ए.एस. अधिकारी रमेश कुमार गंटा, डी.के तिवाड़ी, राज कमल चौधरी, कृष्ण कुमार, विकास गर्ग, कुमार राहुल, के.के यादव, रजत अग्रवाल, कृष्ण कुमार, जसविन्दर कौर सिद्धू, गुरप्रीत कौर सपरा, अभिनव त्रिखा, मोहम्मद तय्यब, नीलिमा, वरिन्दर कुमार शर्मा, सुमित जारंगल, अपनीत रियात और डॉ. सेनू दुग्गल भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY