पंजाब की 10 शहरी स्थानीय संस्थाओं का स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड के लिए हुआ चयन : डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर

इंडियन स्वच्छता लीग के दौरान एम.सी. मोहाली और खरड़ का शीर्ष यू. एल. बी. के तौर हुआ चयन

चंडीगढ़ : स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान भारत सरकार के आवास निर्माण और शहरी मामलों संबंधी मंत्रालय की तरफ से पंजाब राज्य की 10 शहरी स्थानीय संस्थाओं को पुरुस्कार के लिए चुना गया है। पंजाब के स्थानीय निकाय संबंधी मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने इस प्राप्ति के लिए इन स्थानीय संस्थाओं के प्रबंधकों और स्टाफ को बधाई दी है।
High BP का Ayurvedic इलाज
इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुये स्थानीय निकाय संबंधी मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि भारत सरकार के आवास निर्माण और शहरी मामलों संबंधी मंत्रालय की तरफ से स्वच्छ सर्वेक्षण- 2022 पर आधारित तालकटोरा स्टेडियम, नयी दिल्ली में 01 अक्तूबर 2022 को एक पुरुस्कार समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
अब नहीं होंगे आप मोटापे से परेशान, महीनो में पता चलेगा अंतर
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि भारत सरकार की तरफ से स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के अंतर्गत राज्य की 10 शहरी स्थानीय संस्थाओं को सम्मानित किया जाना है, जिनमें बरेटा, भीखी, मूनक, नवां शहर, नंगल, फाजिल्का, घग्गा, मंडी गोबिन्दगढ़, दसूहा, कुराली के इलावा जालंधर छावनी (कैंटन बोर्ड) को भी अलग-अलग वर्गों में पुरुस्कार दिए जाएंगे।
Sugar के रोगियों की Perfect थाली
डॉ. निज्जर ने यह भी बताया कि 17 सितम्बर, 2022 को इंडियन स्वच्छता लीग करवाई गई जिसमें एक विशेष सम्मान प्रोग्राम के लिए 1850 यू. एल. बीज़ का चयन किया गया। इनमें पंजाब राज्य की दो यू. एल. बीज., एम. सी., मोहाली और खरड़ को चुना गया है जिनको एक विशेष सम्मान प्रोग्राम के दौरान 30 अक्तूबर, 2022 को सम्मानित किया जायेगा।
मंत्री ने बताया कि यह स्थानीय निकाय विभाग और राज्य के लिए बहुत गर्व वाली बात है। उन्होंने स्थानीय निकाय विभाग की अन्य यू. एल.बीज़ को भी इन यू. एल. बीज़. से प्रेरणा लेने की अपील की है।

LEAVE A REPLY