जरूरतमंद महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहे सखी वन स्टॉप सैंटर: डॉ. बलजीत कौर

कहा, सैंटर द्वारा अब तक 10096 जरूरतमंद  औरतों और लड़कियों को मुहैया करवाई जा चुकी है सहायता

चंडीगढ़: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग संबंधी मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि विभाग द्वारा औरतों और लड़कियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं में सखी वन स्टॉप सैंटर एक बेहतरीन प्रयास है। उन्होंने कहा कि राज्य में सखी वन स्टॉप सैंटर महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहे हैं और अब तक राज्य के सैंटरों में 10096 जरूरतमंद औरतों और लड़कियों को मुफ़्त कानूनी, मैडीकल, पुलिस और मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग की सहायता प्रदान की जा चुकी है।

कैसे बनाएं Wallpaper साथ कमरे को खूबसूरत ?

उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सैंटर, हिंसा, शोषण या किसी भी अन्य समस्या से प्रभावित महिलाओं को एकसाथ कई सेवाएं एक ही छत के नीचे मुहैया करता है। इन सेवाओं में डॉक्टरी सहायता, पुलिस सहायता, कानूनी सहायता, काउंसलिंग और अस्थाई आवास आदि की सहायता जैसी सेवाएं शामिल हैं। इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि इन सैंटरों में 1503 औरतों को मैडीकल सहायता और 7986 को काउंसलिंग, 5358 को कानूनी सहायता, 1020 को अस्थाई शेल्टर की सुविधा और 2988 को पुलिस सहायता मुहैया करवाई गई है।

कैसे करें गणेश जी को आमंत्रित घर पर, और कैसे करें उनका पूजन

उन्होंने बताया कि अप्रैल 2022 से अब तक 10096 मामलों में अलग-अलग तरह की सहायता मुहैया करवाई गई है।
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिला वर्ग की हर तरह से सुरक्षा करना है। सैंटर में सहायता प्राप्त करने वाली औरतों और लड़कियों की काउंसलिंग करके उनके पुनर्वास के लिए भी प्रयास किए जाते हैं। सखी वन स्टॉप सैंटर पंजाब के अलग-अलग जिलों के सिविल अस्पतालों में चल रहे हैं।

नई बीमारी का कहर, CCTV फुटेज से बड़ा खुलासा, Nupur Sharma की गिरफ्तारी पर लगी रोक

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि कोई भी जरूरतमंद औरत या लडक़ी अपनी समस्या बताने के लिए जि़ला दफ्तरों के फ़ोन नंबर पर संपर्क कर सकती है। इसके अलावा हिंसा से पीडि़त औरतें या लड़कियाँ तत्काल तौर पर सहायता लेने के लिए 181 पर संपर्क कर सकती हैं।

LEAVE A REPLY