चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान और चुनाव संबंधी मंत्री का पद संभाला

चंडीगढ़:पंजाब के कैबिनेट मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान और चुनाव संबंधी विभाग की कमान मिलने के बाद आज पंजाब सिविल सचिवालय-1 में अपना पद संभाल लिया।
khulasa news ka : बिश्नोई की पेशी, कोर्ट का बड़ा फैसला, सरकार ने किया ऐलान #lawrencebishnoi
अपने ऊपर भरोसा जताने के लिए पार्टी आलाकमान और मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए स. जौड़ामाजरा ने कहा कि वह लोगों की सेवा के लिए अपनी समूची ज़िम्मेदारियां समर्पण भावना और लगन से निभाएंगे।
बारिश का मौसम त्वचा और बालों की मुश्किल न बढ़ा दे, घर में ही है इसका उपाय
कैबिनेट मंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार लोगों को उच्च-मानक की स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए पूरी तरह तत्पर है और लोगों के घरों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।

ऐसी जीवनशैली खतरनाक है, कैसे बचे ?

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार अपने चुनावी मैनीफ़ैस्टो में किया गया एक-एक वायदे को पूरा करेगी। पद संभालने के मौके पर कैबिनेट मंत्री के साथ उनके पारिवारिक सदस्य और प्रशंसक मौजूद थे।

LEAVE A REPLY