गुरु नानक जी ने इंसानियत को दिखाया रास्ता, उनके रास्ते पर चलने का निभाएं फर्ज- अरविंद केजरीवाल 

प्रकाश दिवस पर तीनों कृषि कानून रद्द होने की खुशखबरी मिली, 700 किसानों की शहादत अमर रहेगी- अरविंद केजरीवाल 

इतिहास में पहली बार किसी आंदोलन के कारण केंद्र सरकार तीन कानून वापस ले रही है, देश के किसानों को मेरा नमन- अरविंद केजरीवाल 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरु नानक जी के प्रकाश पर्व पर रकाबगंज गुरुद्वारा में माथा टेका और दिल्ली व देशवासियों को दी बधाई 

चंडीगढ़:आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय कन्वीनर एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शुक्रवार की सुबह रकाबगंज गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और पंजाब व दिल्ली समेत सभी देशवासियों को बधाई दी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुरु नानक जी ने इंसानियत को सत्कर्म का रास्ता दिखाया और हमारा फर्ज है कि हम सब गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलें। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शुक्रवार की सुबह गुरु साहिब के प्रकाश दिवस पर केंद्र सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून रद्द किए जाने की खुशखबरी मिली। उन्होंने कहा कि आंदोलन में 700 से अधिक शहीद हुए किसानों की शहादत अमर रहेगी। आगामी पीढ़ियां याद रखेंगी कि किस प्रकार देश के किसानों ने अपनी जान दांव पर लगाकर किसानी और किसानों को बचाया था।

3 कृषि कानून रद्द होने पर Cm Channi का बड़ा बयान

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह किसानों की बहुत बड़ी सफलता है। भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब किसी आंदोलन के कारण केंद्र सरकार तीन कानून वापस ले रही है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर देश के किसानों को नमन किया। अरविंद केजरीवाल ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रकाबगंज स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद पंजाब व दिल्ली के लोगों समेत देशवासियों और दुनिया को इस महापर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक जी महाराज के प्रति सभी धर्म और सभी जातियों के लोगों की आस्था जुड़ी है और उन्हें गुरु मानते हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम भरसक प्रयास कर रहे हैं कि सरकार को भी गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलाएं।

कृषि कानून वापसी पर Arvind Kejriwal का बड़ा बयान

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश भर के किसानों को उनकी अपार सफलता के लिए मैं अनेकों-अनेक बधाई देता हूं, किसानों का संघर्ष रंग लाया है। तीन कृषि कानूनों को केंद्र सरकार द्वारा वापस लेने की घोषणा के संबंध में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं समझता हूं कि यदि यह घोषणा जल्द कर दी जाती तो 700 से अधिक किसानों को शहादत से बचाया जा सकता था। लेकिन किसानों को आज मिली सफलता कोई छोटी बात नहीं, यह अपार सफलता है।

LEAVE A REPLY