कांग्रेस विधायकों ने ‘नकली सीएम’ के साथ काम किया,क्योंकि कैप्टन भाजपा के लिए काम करते थे: मुख्यमंत्री भगवंत मान

कांग्रेस का एजेंडा सदन में अशांति फैलाना, पंजाब के हित में काम करना नहीं : हरपाल चीमा

कांग्रेस ने सदन में हंगामा कर पंजाब की जनता के साथ किया धोखा : स्पीकर संधवां

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी की गरिमा पर सवाल उठाने के लिए कांग्रेस नेतृत्व की कड़ी आलोचना की और कहा कि जो कांग्रेस विधायक आज उंगली उठा रहे हैं उन्होंने पिछली सरकार में एक नकली मुख्यमंत्री के साथ काम किया है, क्योंकि कैप्टन ने कांग्रेस में रहकर हमेशा भाजपा के लिए काम किया। शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ‘जो लोग ‘नकली सीएम’ कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ काम कर रहे थे,वही आज  मुर्दाबाद’ के नारे लगा रहे हैं।

High BP का Ayurvedic इलाज

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस स्पष्ट रूप से भाजपा के लिए काम कर रही है। इसलिए कांग्रेस को अब आधिकारिक तौर पर अपना नाम भाजपा के साथ जोड़ लेना चाहिए। सत्र के दौरान हंगामा करने के लिए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि कांग्रेस ने सदन का कीमती समय बर्बाद किया है। उन्होंने कोंग्रेसी विधायकों को सलाह दी की उन्हें तथाकथित ‘भाजपा के सत्र’ में शामिल होना चाहिए ताकि सदन की कार्यवाही बाधित न हो और जनहित में निर्णय लिए जा सकें।

अब नहीं होंगे आप मोटापे से परेशान, महीनो में पता चलेगा अंतर

सत्र के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि विपक्ष के पास न तो आप सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा है और न ही कांग्रेस विधायकों ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों का मुद्दा उठाया। कांग्रेस के पास केवल सदन में अशांति पैदा करने का एजेंडा है। यह बेहद दुखद और निराशाजनक है कि वे लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के साथ मिलकर अपने निजी स्वार्थ के लिए काम कर रही है। उसे पंजाब के कल्याण की कोई परवाह नहीं है। कांग्रेस अब भाजपा की बी-टीम बन गई है।

Sugar के रोगियों की Perfect थाली

इस से पहले विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने विपक्ष के हंगामा पर कहा कि बड़े दुख की बात है कि कांग्रेस विधायकों के हंगामे के कारण आज का सत्र समय से पहले स्थागित करना पड़ा। सदन की कार्यवाही को बाधित कर कांग्रेस ने पंजाब की जनता को धोखा दिया है। कांग्रेसी विधायक पंजाब और पंजाबियों के कल्याण के लिए विधेयकों पर बहस करने से भाग रहे हैं।

LEAVE A REPLY