एक ऐसा फूल जिसके उपयोग से जल्दी नहीं आता बुढ़ापा

वंदना

एक आम सा दिखने वाला फूल करता है कई इलाज

क्या आपने कभी सोचा है कि घर के गार्डन में उगने वाला फूल सजावट के साथ-साथ बिमारियों के इलाज में भी उपयोगी हो सकता है | आज हम आपको ऐसे ही एक फूल के बारे में बताने जा रहे हैं जो हमारे घर में सजावट के साथ-साथ कई बीमारियों के इलाज में भी इस्तेमाल किया जा सकता है| गेंदे का फूल आसानी से उगाया जा सकता है| यह कई दिनों तक ताजा रहता है और इसकी सुगंध भी लंबे समय तक बनी रहती है।

इसे भी देखें….इस सब्ज़ी को न खाने वाले कहीं पछताएं न…गुणों से भरपूर है यह सब्ज़ी || don`t regret..|| ||qualities||

गेंदे के फूल से होने वाले फायदे

कीटाणुओं, मच्छरों को भगाए दूर

गेंदे के फूल में कीटाणुओं, मच्छरों को दूर भगाने, उन्हें नष्ट करने का विशेष गुण होता है | कनाडा के वैज्ञानिकों के अनुसार गेंदें के फूलों में ऐसा सक्रिय तत्व पाया जाता है, जो मलेरिया फैलाने वाले एनाफिलिज मच्छरों को भगाने में काफी प्रभावशाली होता है इसलिए गेंदा मलेरिया जैसी बीमारी की रोकथाम का भी अचूक उपाय है | गेंदें के पौधों के आसपास हानिकारक कीड़े और मच्छर  दिखाई नहीं देते है |

इसे भी देखें……सिर्फ तेल सूंघने से भी होता है कई बीमारियों का इलाज || cure many diseases from Smelling oil

त्वचा रखे जवान

त्वचा को जवान बनाए रखने के लिए गेंदे के फूल की पत्तियों को धोकर बारीक काटकर सुखाना चाहिए | फिर इसमें नारियल तेल मिलाकर हल्की आंच पर गर्म करना चाहिए फिर कुछ देर बाद आंच से उतारकर कमरे के तापमान पर ठंडा करना चाहिए और रोज रात सोने से पहले चेहरे हाथ व पैरों पर इसकी मालिश करनी चाहिए। कुछ ही दिनों में त्वचा खूबसूरत और जवान दिखाई देने लगेगी क्योंकि गेंदे के फूल त्वचा के डेड सेल्स हटाकर सेल्स रीजेनरेट करते हैं और स्किन की हीलिंग भी जल्दी होती है ।

इसे भी देखें…..दवाई से कम नहीं है …. बस जान लीजिए खाने का सही तरीका ||wheat grains|| best medicine|| how to eat||

झुर्रियों को करें दूर

गेंदे के फूल में एंटीबैक्टीरियल गुण होने के कारण यह त्वचा से संबंधित हर बीमारी को दूर करता है और त्वचा को हाइड्रेट रखता है साथ ही नई कोशिकाओं को भी बनने में मदद करता है जिससे जल्दी झुर्रियां नहीं आती और एंटी एजिंग प्रक्रिया धीमी हो जाती है यानी उम्र से पहले बुढ़ापा नहीं झलकता है।

डर्मेटाइटिस और इंफेक्शन करें दूर

जो क्रीम अभी बनानी बतायी है वह बनाकर लगाने से किसी भी प्रकार का स्किन इन्फेक्शन हो सब दूर हो जाता है| इस क्रीम की मालिश से त्वचा में दिनों दिन निखार आता है।

इसे भी देखें…..सिर से लेकर पैर तक के अनेक रोगों का एक आसान घरेलू ईलाज|| An easy home treatment for many diseases from head to foot

अल्सर करे ठीक

गेंदे के फूल में ऐसे एंटीसेप्टिक तत्व पाए जाते हैं जो अल्सर को जल्दी भर देते हैं | अल्सर होने पर गेंदे के फूल की चाय पीने से राहत मिलती है| साथ ही स्किन इरिटेशन भी खत्म होती है।

आंखों की बीमारियां करे ठीक

गेंदे के फूल में कई एंटी ऑक्सीडेंट एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं जो आंखों की कई बीमारियों के लिए उपयोगी होते हैं | गेंदे के पत्तों को पीसकर टिकिया के रूप में पलके बंद करके आँखों पर रखने और पट्टी बान्धकर आराम करने से आँखों का दुखना बंद हो जाता है| आंखों से जुड़ी बीमारियां जल्दी ठीक होने लगती है इसलिए इसकी हल्की मालिश से आंखों के नीचे आने वाली सूजन भी खत्म हो जाती है।

इसे भी देखें……आर. ओ. का पानी पीना कहीं बीमारियों को बुलावा देना तो नहीं….

मुंहासे करें दूर

आजकल प्रदूषण के कारण मुंहासे निकलना आम बात है | मुहांसों के कारण कई बार जलन और दर्द भी होता है| इसका तेल लगाने पर आराम मिलता है| इससे बने क्रीम एंटीफंगल होने के कारण दाग धब्बों को भी हटाती है।

घाव भरने में करें मदद

किसी कीड़े के काटने से घाव हो गया हो या जलने से घाव हो गया हो तो उस स्थान पर गेंदे के फूल से बनी क्रीम या तेल लगाने पर जल्दी ही राहत मिल जाती है। गेंदे के पत्तों को पीसकर फोड़े-फुंसी, घाव पर 2-3 बार लगाने से जल्दी ही घाव भर जाता है |

इसे भी देखें…..झाड़ा, भभूत और जल से किया जाता है इलाज, डाक्टर भी हुए हैरान

खांसी व दमे की समस्या करें दूर

खांसी या अस्थमा के शुरुआती शिकायत होने पर गेंदे के फूल को मिश्री के साथ मिलाकर खाने से लाभ होता है। गेंदे के बीजो को समान मात्रा में मिश्री के साथ पीसकर एक चम्मच चूर्ण , पानी से 2-3 बार लेने से इसमें आराम आ जाता है |

सूजन करें खत्म

शरीर के किसी भी भाग पर यदि सूजन आ गई हो तो गेंद की पंखुड़ियों को पीसकर लगाने से आराम मिलता है और चोट, मोच, सूजन खत्म हो जाती है।

इसे भी देखें…..पृथ्वी की नाभि पर बना मंदिर जिसका सीधा संबंध है मंगल ग्रह से

पाचन संबंधी समस्याएं करें दूर

इसके उपयोग से पाचन से जुड़ी हर समस्या दूर हो जाती है चाहे वह पेट दर्द , गैस, बदहजमी या कब्ज या पेट की कोई और समस्या हो सभी से छुटकारा मिलता है।

दांतों के दर्द में दे राहत

गेंदे के पत्तो का काढ़ा बनाकर कर उससे 2-3 बार कुल्ला करने से दांतों के दर्द में आराम आता है | साथ ही कीड़ा लग गया हो तो कुछ ही दिनों में कीड़े से भी छुटकारा मिल जाता है |

इसे भी देखें…..अगर आप भी पीते हैं ग्रीन टी तो…हो जाएं सावधान…कारण जानकर उड़ जाएंगे होश || causes of green tea.. ||

कान का दर्द करे ठीक

गेंदें के पत्तों का रस निकालकर गर्म करने के बाद ठंडा कर कान में 2-3 बूंदें टपकाने से दर्द में शीघ्र आराम मिलता है|

दाद करे खतम
दाद होने पर गेंदें के फूलों का रस निकालकर दिन में 2-3 बार नियमित रूप से लगाने पर दाद जल्दी खतम हो जाते है |

इसे भी देखें…..लंबी उम्र की दवाई है यह जूस || for long life drink juice.. ||

फटी एडियां करे ठीक

गेंदे के पत्तों के रस को वैसलीन में मिलाकर 2-3 बार लगाने से फटी एड़ियां जल्दी ठीक होने लग जाती हैं |

बवासीर में दे राहत

10 ग्राम गेंदे के फूल की पंखुड़ियों को थोड़े से घी में पकाकर दिन में 3 बार नियमित रूप से खाने पर शीघ्र ही लाभ मिलता है |

इसे भी देखें……अगर आप भी खाते हैं चीनी तो तुरंत कर दें बंद नहीं तो…. || sugar || loss ||

प्राकृतिक रंग बनाने में

गेंदे के फूल का प्रयोग प्राकृतिक रंग बनाने में किया जाता है| यह रंग खाने में भी डाला जा सकता है| जिससे सेहत को कोई नुकसान भी नहीं होता है।

किसी भी प्राकृतिक चीज़ का प्रयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए|

इसे भी देखें……अगर आप भी खाते हैं मिर्चें… तो एक बार इसे जरूर देख लें || green chilli ||

LEAVE A REPLY