अम्बेडकर जयंती को समर्पित संविधान और अम्बेडकर संबंधी प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता करवाई

चंडीगढ़, 17 अप्रैल:
मुख्य चुनाव कार्यालय, पंजाब द्वारा ऑनलाइन प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता करवा कर डॉ. बी.आर. अम्बेडकर का 130वां जन्म दिवस मनाया गया।
फेसबुक लाइव इवेंट में आज नतीजों का ऐलान किया गया।
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. करुणा राजू ने नकद इनाम और प्रशंसा प्रमाणपत्र विजेताओं का ऐलान किया।
यह प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के जीवन और लोकतंत्र के प्रति संविधान आधारित पहुँच के शीर्षक अधीन चलाई गई चुनावी साक्षरता मुहिम के दूसरे चरण में पोस्ट राईटअप्ज़ पर आधारित था।

क्या और कैसे खाएं नवरात्रि में जो दिन भर बनी रहे एनर्जी || Dr. Hk Kharbanda ||

डॉ. एस. करुणा राजू, आई.ए.एस., सी.ई.ओ., पंजाब ने लोगों से अपील की कि वह जागरूक नागरिक बनने और भारतीय संविधान संबंधी और जानकारी हासिल करें जो एक मुख्य किताब है और जिसके अनुसार भारत सरकार और लोकतंत्र चलाया जा रहा है।
अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीमती माधवी कटारिया, आई.ए.एस. जो सवीप की गतिविधियों का ध्यान रख रहे हैं, ने लोगों का खुले मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद किया। कुल 2723 लोगों ने ऑनलाइन प्रश्रोत्तरी प्रतियोगितों में हिस्सा लिया।
विजेताओं के नाम इस तरह हैं:
पहला इनाम: श्री सौरभ टंडन, जि़ला लुधियाना
दूसरा इनाम: श्री मुकेश सिंह, जि़ला पठानकोट
तीसरा इनाम: श्री हरीश कुमार, जि़ला बठिंडा
‘‘लोकतंत्र के प्रति संविधान आधारित दृष्टिकोण’’ सीईओ, पंजाब द्वारा भारत के संविधान के बारे में अवगत करवाने के उद्देश्य से आरंभ की गई थी। पहले चरण में, सोशल मीडिया पर रोज़ाना के आधार पर 27 लेखों को साझा किया गया और बाद में इन लेखों के सारांश के लिए 8 वीडियोज़ साझे किए गए। दूसरे चरण में, 18 फरवरी से 9 मार्च तक 9 लेख साझे किए गए।
प्रश्रोत्तरी प्रतियोगितों के विजेताओं को प्रशंसा प्रमाणपत्र के साथ नगद इनाम दिया जाएगा।
-NAV GILL

LEAVE A REPLY