मुख्यमंत्री द्वारा सीनियर कांग्रेसी नेता और पूर्व कृषि मंत्री मोहिंद्र सिंह गिल के निधन पर दु:ख का प्रगटावा

चंडीगढ़, 17 नवंबर:
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज सीनियर कांग्रेसी नेता और राज्य के पूर्व कृषि मंत्री मोहिंद्र सिंह गिल के निधन पर दु:ख का प्रगटावा किया है। वह 85 वर्षों के थे जो आज प्रात:काल संक्षिप्त बीमारी के बाद चल बसे।

दीपावली पर पटाखे चलाने से पहले जान लें ये बातें… नहीं तो…
एक शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने मोहिंद्र सिंह गिल को बहुपक्षीय शख्सियत, सज्जन राजनीतिज्ञ और अच्छे गुणों के प्रेक्षक मनुष्य बताया जिन्होंने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान होते हुये पार्टी को जमीनी स्तर पर मज़बूत करने के लिए सख़्त मेहनत की। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि श्री गिल के चल जाने साथ राजनैतिक क्षेत्र में ऐसा शून्य पैदा हुआ है जिसको पूर्ण बहुत मुश्किल है।
दु:खी परिवार और सगे-संबंधियों के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुये कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने परमात्मा के आगे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास देने और दु:ख की इस घड़ी में परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला प्रदान करने के लिए अरदास की।

चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ सकता है,त्वचा का ये रोग,ऐसे करें बचाव ||Dr. HK Kharbanda|| Skin Pigmentation
जि़क्रयोग्य है कि श्री गिल साल 1971 -77 तक लोक सभा के मैंबर जबकि 1976 -79 तक पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख रहे हैं। इसी तरह वह साल 1967 में फिऱोज़पुर छावनी से और 1992 में बनूड़ से विधायक भी चुने गए थे।
दिवंगत शख्सियत के सत्कार को मुख्य रखते हुए राज्य सरकार ने आज के बाकी रहते समय के लिए सभी सरकारी कार्यालयों/कोरर्पोशनों/बोर्डों /शैक्षिक संस्थाओं में छुट्टी का ऐलान किया है।

-NAV GILL

LEAVE A REPLY