मुख्यमंत्री द्वारा वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी कपूर के देहांत पर दुख किया प्रकट

चंडीगढ़/होशियारपुर, 30 सितम्बर:

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी कपूर की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है, जो आज प्रात:काल लुधियाना में एक निजी अस्पताल में कोरोनावायरस के कारण चल बसे। वह 70 वर्षों के थे।
एक शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने अश्वनी कपूर को एक समर्पित पत्रकार और अच्छा इन्सान बताया, जिन्होंने चार दशकों के लंबे समय के दौरान पत्रकारिता के प्रति अपने फज़ऱ् को निडरता और पेशेवर नैतिक-मूल्यों के साथ निभया। उन्होंने कहा कि श्री कपूर के चले जाने से पत्रकारिता के क्षेत्र में ऐसी ख़लिश पैदा हो गई है जिसे पूरा करना बहुत मुश्किल है।

लड़कियां-महिलाएं क्या करें? उन खास दिनों में, ना हो गर्भाशय की बीमारी #DrSujataArya
जि़क्रयोग्य है कि श्री कपूर होशियारपुर में पंजाब केसरी के वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रहे थे।
दुखी परिवार और सगे-संबंधियों के साथ हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने ईश्वर के समक्ष दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास देने और दुख की इस घड़ी में परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इसी दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने अश्वनी कपूर के चले जाने पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कपूर द्वारा पत्रकार के तौर पर निभाई गईं शानदार सेवाओं को याद किया, जिनको पत्रकार भाईचारे द्वारा हमेशा याद रखा जाएगा।

-NAV GILL

LEAVE A REPLY