नवंबर की सबसे सर्द सुबह

नयी दिल्ली, 22 नवंबर 

दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीत लहर के बीच रविवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2003 के बाद से नवंबर में सबसे कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 6.9 और पालम मौसम केंद्र में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले नवंबर 2003 में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा था।

अब माइग्रेन की होगी छुट्टी, आजमाएं ये तरीका || Acharya Mehul Shastri ||

मैदानों में 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे तापमान होने पर और लगातार 2 दिन सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम तापमान रहने पर आईएमडी शीत लहर की घोषणा करता है। श्रीवास्तव ने कहा, ‘दिल्ली जैसे छोटे क्षेत्रों में एक दिन के लिए भी यदि यह मापदंड पूरा होता है, तो शीत लहर की घोषणा की जा सकती है।’ श्रीवास्तव ने कहा कि बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालयी इलाकों से ठंडी हवा बहने के कारण तापमान में गिरावट आई है। हालांकि, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी चार से पांच दिन में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। आईएमडी अधिकारियों ने बताया कि 16 नवंबर को छोड़कर शेष नवंबर में न्यूनतम तापमान बादलों की गैरमौजूदगी के कारण सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा है।

नहीं आएगी पैसे की कमी, इस आसान तरीके से सुधरेगा भविष्य || Ashish Goyal ||

दिल्ली में नवंबर के महीने में पिछले साल 11.5, 2018 में 10.5 और 2017 में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। नवंबर से अब तक का सबसे कम तापमान 28 नवंबर, 1938 को 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी में अक्तूबर में तापमान पिछले 58 साल में सबसे कम रहा था। इस साल अक्तूबर में मध्यमान न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह 1962 के बाद से सबसे कम है। 1962 में 16.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

-Nav Gill/ Agency

LEAVE A REPLY