उच्च शिक्षा मंत्री परगट सिंह द्वारा डी.पी.ई.(कालेज) कार्यालय की अचानक चैकिंग

चंडीगढ़, 02 नवम्बर

पंजाब के उच्च शिक्षा और भाषा संबंधी मंत्री परगट सिंह ने मोहाली स्थित शिक्षा भवन में डी.पी.ई.(कालेज) मुख्यालय की अचानक चैकिंग की।

आज (2nd November ) का इतिहास || Aaj ka itihas || HISTORY||

कैबिनेट मंत्री ने मुख्यालय की ब्रांचों में स्वयं जाकर काम संबंधी जानकारी ली और अलग-अलग सीटों पर होते कामों की स्थिति जानी। उन्होंने दफ्तरों में स्टाफ की हाजिरी भी देखी और गैर उपस्थित कर्मचारियों को ताड़ना देने के लिए भी कहा। उन्होंने ऐन.सी.सी. विंग में कालेजों में ऐन.सी.सी. कैडिटों और इसकी गतिविधियों के बारे भी जानकारी ली।

गिलोय कब कितना और कैसे खाना फायदेमंद

स. प्रगट सिंह ने कहा कि उन्होंने आम लोगों को मिलते समय उनके ध्यान में आया है कि मुख्यालय में सम्बन्धित काम अक्सर लटक जाते हैं जिसका गंभीर नोटिस लेते हुये उन्होंने कहा कि कोई भी काम लम्बित रखा गया तो सम्बन्धित कर्मचारी की जवाबदेही तय की जायेगी। उन्होंने कहा कि तय समय के अंदर सेवाएं दी जाएँ।

CM Channi के बयान के बाद गरजा Navjot Sidhu , जल्द होगा धमाका

उच्च शिक्षा मंत्री ने स्टाफ को कहा कि लोगों को किसी भी काम में दिक्कत नहीं आनी चाहिए और पारदर्शिता और साफ-सुथरा प्रशासन देना यकीनी बनाया जाये। उन्होंने कहा कि अनुशासहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

-Nav Gill

LEAVE A REPLY