सोने से महंगा  है यह भुना हुआ पदार्थ…पुरुष जरूर देखें…

डॉ.धर्मेन्द्र संधू

सर्दी का मौसम आते ही एक पदार्थ का प्रयोग हर रसोई में होने लगता है। यह पदार्थ सब्ज़ी के स्वाद को दोगुणा कर देता है। वह गुणकारी पदार्थ है ‘लहसुनलहसुन को कच्चा भी खाया जा सकता है और चटनी या सब्जी में डालकर भी इसके गुणों का फायदा लिया जा सकता है। लेकिन अगर आप लहसुन को भूनकर खाते हैं तो इसके फायदे सुनकर हैरान रह जाएंगे।

इसे भी देखें…अगर है आपको Uric Acid, तो होगा ठीक। नहीं है तो कभी नहीं होगा, पर कैसे सुनें Dr. Joginder Tyger से

भुना हुआ लहसुन खाने के फायदे

पेट की समस्याओं को करे दूर

अगर आप पेट की समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपनी दिनचर्या में भुने हुए लहसुन को जरूर शामिल करें। रोज़ाना भुने लहसुन की एक कली खाने से पेट की गैस, जलन, उल्टी होने पर आराम मिलता है। इससे पाचन तंत्र में सुधार होता है।

इसे भी देखें…देखने में यह पौधा लगता है हरा लेकिन शरीर के लिए है ‘सोना‘ खरा

दांत दर्द की असरदायक दवा है भुना लहसुन

दांत दर्द होना आम बात है लेकिन लोग अकसर दांत दर्द होने पर डाक्टर के पास दवाई लेने चले जाते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि दांत दर्द से राहत दिलाने में भुना हुआ लहसुन दवाई का काम करता है। दांत दर्द से राहत पाने के लिए भुने लहसुन को पीसकर दर्द वाले स्थान पर रखें। इससे कुछ ही समय में दर्द में आराम मिल जाता है। 

पुरुषों के लिए है विशेष गुणकारी

भुना हुआ लहसुन पुरुषों के लिए विशेष रूप से गुणकारी है। इसमें पाए जाने वाले ऐलीसिन सेलेनियम नामक तत्व पुरुषों की कमजोरी को दूर करते हैं। इससे मेल हार्मोन के लेवल में सुधार होता है। साथ ही नियमित रूप से रात के समय भुने हुए लहसुन की एक कली खाने से पुरुषों की प्रजनन शक्ति सुधरती है। 

इसे भी देखें…मोटापा चुटकियों में होगा छूमंतर…आजमाएं यह आसान घरेलु उपाय

कैंसर के खतरे को करे कम

कैंसर के खतरे को कम करने के लिए नियमित रूप में रोजा़ना भुना लहसुन खाना लाभकारी रहता है। अध्ययनों में पाया गया है कि भुने हुए लहसुन का सेवन करने से प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर की संभावना कम हो जाती है। 

दिल के रोगों से करे बचाव

दिल के रोगों से बचने के लिए भुना हुआ लहसुन बेहद फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसी लिए ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान लोगों को लहसुन खाने की सलाह दी जाती है। इससे शरीर में खून का प्रवाह भी सही रहता है। भुना हुआ लहसुन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके दिल के रोगों से बचाव करता है।

इसे भी देखें…लंबी उम्र भोगनी है… तो भूलकर भी न करें यह काम

सर्दी-जुकाम से दिलाए छुटकारा

लहसुन की तासीर गर्म होती है लहसुन को भूनने के बाद इसके औषधीय गुण और भी बढ़ जाते हैं। सर्दी के मौसम में लहसुन शरीर को अंदर से गर्मी प्रदान करता है। जिससे सर्दी-जुकाम और खांसी से छुटकारा मिलता है।

कॉलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए खाएं भुना हुआ लहसुन

कॉलेस्ट्रॉल की समस्या से काफी लोग परेशान हैं। लेकिन इस समस्या का हल लहसुन में छिपा है। इसके लिए सुबह खाली पेट लहसुन को भूनकर खाने से कॉलेस्ट्रॉल कम होने लगता है। कॉलेस्ट्रॉल का बढ़ता लेवल दिल के रोगों का कारण बन सकता है।

इसे भी देखें…खून को साफ कर.. दिल के रोगों से बचाएगा यह घरेलु मसाला

वजन कम करने में करे मदद

अगर आप अपना वजन कम कर रहे हैं तो भुना हुआ लहसुन चमत्कारी ढंग से आपकी मदद कर सकता है। रोजाना सुबह खाली पेट भुने हुए लहसुन की कली खाने से फालतू चर्बी तेजी से कम होती है और कुछ ही दिनों में वजन कम होने लगता है। 

इसे भी देखें…पुरानी से पुरानी कब्ज से मिलेगी राहत…बस एक बार खा लें यह चीज़

LEAVE A REPLY