रक्षा सेवा कल्याण विभाग में खाली पद जल्द भरे जाएंगे: कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी

रक्षा सेवा कल्याण मंत्री द्वारा अपने पहले दौरे के दौरान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक
चंडीगढ़: पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के पारिवारिक सदस्यों को निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित बनाने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा रक्षा सेवा कल्याण विभाग के सभी खाली पद जल्द भरे जाएंगे। यह बात आज यहाँ रक्षा सेवा कल्याण मंत्री फौजा सिंह सरारी ने कही। रक्षा सेवा कल्याण के डायरैक्टोरेट के पहले दौरे के दौरान मंत्री को बताया गया कि शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए एक्स-ग्रेशिया अनुदान की राशि 50 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दी गई है। इसके अलावा शहीद के एक पारिवारिक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जा रही है।
रक्षा सेवा कल्याण, पंजाब के डायरैक्टर ब्रिगेडियर सतिन्दर सिंह (सेवानिवृत्त) ने मंत्री को विभाग की चल रही योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहीद सैनिकों के परिवारों की हर संभव सहायता और पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।क्या करें कि मानसून में भी पाचनशक्ति रहे दुरुस्त || mansoon || digestive system || digestion ||
स्टाफ की समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुनते हुए उन्होंने विभाग की बेहतरी के लिए सरकारी पक्ष से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों/कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए विभाग में सभी खाली पदों को भरा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को यह भी हिदायत की कि पूर्व सैनिकों के सभी मसले प्राथमिकता के आधार पर हल किए जाएँ और योजनाओं को बिना किसी पक्षपात के पारदर्शी ढंग से लागू करना सुनिश्चित बनाया जाए।

LEAVE A REPLY