विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पी.एस.पी.सी.एल का जे.ई. 10,000 रुपए की रिश्वत लेता रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा आज पीएसपीसीएल अलावलपुर, जालंधर जिले के जूनियर इंजीनियर शाम सिंह को बिजली का ट्रांसफॉर्मर लगाने के बदले 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आज राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि तरलोचन सिंह निवासी गाँव सरमस्तपुर, जि़ला जालंधर की शिकायत पर आरोपी शाम सिंह जे.ई. को गिरफ़्तार किया गया है।

दांतों की हर बीमारी का घरेलू इलाज || Dr. Biswaroop roy chowdhury

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि वह एक छोटा किसान है और उसने अपने ट्यूबवैल के लिए खेती वाली बिजली आपूर्ति वाले व्यक्तिगत ट्रांसफॉर्मर के लिए अर्ज़ी दी हुई है। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि जे.ई. ने पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा उसे ट्रांसफॉर्मर लगाने का दिया काम पहले ही पूरा कर लिया था, परन्तु उसने 15,000 रुपए रिश्वत की माँग की और सौदा 10,000 रुपए में तय हुआ।

कैसे प्रभावी होता है पिछले जन्मों फल ? || Brahmrishi Shree Kumar Swami Ji

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दोषी को शिकायतकर्ता से 10,000 की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया। दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में उसकी जेब से रिश्वत की राशि बरामद की गई। उन्होंने आगे बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना विजीलैंस ब्यूरो जालंधर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अगली कार्यवाही जारी है।

LEAVE A REPLY