मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शहीद- ए- आज़म भगत सिंह राज्य युवा पुरुस्कार देने का ऐलान

शहीद- ए- आज़म भगत सिंह के जन्म दिन के मौके पर

’मीत हेयर ने कई सालों से रुके पुरुस्कार को फिर शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद’

युवा सेवाएं विभाग ने 30 नवंबर तक नौजवानों से आवेदन-पत्र माँगेः मीत हेयर

हर जिले में से 2 और कुल 46 युवाओं को मिलेगा पुरुस्कार, हर नौजवान को 51 हज़ार रुपए की इनामी राशि से सम्मानित किया जायेगा

शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस के मौके पर 23 मार्च को किया जायेगा सम्मानित

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के जन्म दिन के मौके पर अहम ऐलान करते हुये पिछले कई सालों से रुके शहीद- ए- आज़म भगत सिंह राज्य युवा पुरुस्कार को फिर शुरू का फैसला किया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर युवा सेवाएं विभाग ने पुरुस्कार के लिए राज्य के नौजवानों से आवेदन-पत्र माँगे हैं। पंजाब के खेल और युवा सेवाएं मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज शहीद भगत सिंह के जन्म दिन के मौके पर इस फ़ैसले के लिये मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

Kohinoor को क्यों नहीं सजाते ब्रिटिश पुरुष शासक अपने ताज में ?

उन्होंने कहा कि नौजवानों को राज्य के विकास में हिस्सेदार बनाने और उनको सशक्तिकरण के लिए कई सालों से रुके इस पुरुस्कार को फिर शुरू करने का ऐलान किया गया है। राज्य सरकार शहीद- ए- आज़म भगत सिंह की सोच को आगे ले जाने और नौजवानों को राज्य के नेतृत्व के लिए तैयार करने के लिए निरंतर कोशिशें कर रही है जिसके निष्कर्ष के तौर पर यह बड़ा फ़ैसला लिया गया है।

बिना ऑपरेशन घर पर ही पैदा होगा बच्चा || Dr. Om Prakesh Anand

मीत हेयर ने आगे बताया कि पुरुस्कार के लिए योग्य नौजवान युवा सेवाएं विभाग के पास 30 नवंबर तक ओवदन कर सकते हैं। इसके बाद विभाग इनकी जांच करके सबसे काबिल और सर्वोत्तम मेरिट वाले हर जिले में से 2 नौजवानों जिनकी उम्र 15 से 35 साल के दरमियान हो, का चयन किया जायेगा। राज्य में से कुल 46 नौजवानों को यह पुरुस्कार दिया जायेगा। इस पुरुस्कार में 51 हज़ार रुपए की नगद राशि, एक मैडल, एक स्क्रोल, एक ब्लेज़र और एक सर्टिफिकेट के साथ सम्मानित किया जायेगा। नौजवानों को यह पुरुस्कार शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस 23 मार्च मौके पर दिए जाएंगे।

क्या Diabetes के रोगी घर पर ठीक हो सकते हैं ?

युवा सेवाएं मंत्री ने आगे बताया कि शहीद- ए- आज़म भगत सिंह राज्य युवा पुरुस्कार देने की शुरुआत 1985 में से गई थी परन्तु यह अवार्ड कई सालों से नहीं दिया गया। इस अवार्ड के लिए युवा कल्याण गतिविधियों, एन. सी. सी., एन. एस. एस., सामाजिक सेवाएं, सभ्याचार गतिविधियों, खेल, ट्रेकिंग, राष्ट्रीय एकता, खूनदान, नशों के विरुद्ध जागरूकता, शैक्षिक योग्यता, बहादुरी के कारनामे, स्काउट्स और गाईडिंग और साहसी गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले नौजवानों में से उनकी मेरिट अनुसार चयन करके यह अवार्ड दिया जायेगा।

LEAVE A REPLY