मुख्यमंत्री ने पंप और वाल्व का निर्माण करने वाली जर्मनी की बहु-राष्ट्रीय कंपनी के. एस. बी. एस. ई. और सी.ओ. के.जी.ए.ए. को राज्य में कारोबार शुरू करने का न्योता

पंजाब को देश में निवेश के लिए अग्रणी स्थान के तौर पर दर्शाया
बर्लिन ( जर्मनी) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंप और वाल्व बनाने वाली जर्मनी की बहु-राष्ट्रीय कंपनी के. एस. बी. एस. ई. और सी. ओ. के. जी. ए. ए. को राज्य में अपना कारोबार स्थापित करने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने आज यहाँ के. एस. बी. एस. ई. एंड सी. ओ. के. जी. ए. ए. के वाइस प्रैज़ीडैंट ( सेल्ज़ मैनेजमेंट वाटर) फिलिप स्टौरच के साथ मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने कंपनी को पंजाब में अपना कारोबार स्थापित करने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब की राजनैतिक स्थिरता, मज़बूत संपर्क, उदारवादी और उद्योग समर्थकी नीतियों के साथ-साथ साफ़-सुथरे, हरा भरा और सेहतमंद वातावरण और उच्च-गुणवत्ता वाला जीवन उद्योग के लिए मुख्य ख़ूबियाँ हैं। भगवंत मान ने राज्य के औद्योगिक वातावरण की मज़बूती और उद्योग के लिए संभावनाओं के बारे भी विस्तार के साथ बात की।
सरकार की उद्योग पक्षीय नीतियों का ज़िक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क, रेलवे और हवाई मार्गों के मामले में पंजाब का संपर्क, श्रमिकों का दोस्ताना व्यवहार और निर्विघ्न बिजली सप्लाई पंजाब में अपना कारोबार शुरू करने की इच्छा रखने वाले उद्योगपतियों के लिए लाभदायक हैं। भगवंत मान ने के. एस. बी. एस. ई. एंड सी. ओ. के. जी. ए. ए. के सीनियर अधिकारियों को 23-24 फरवरी, 2023 को होने वाले ‘प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन’ में शामिल होने के लिए न्योता दिया। उन्होंने पंजाब को संभावनाओं की धरती के तौर पर दर्शाया और कंपनी को राज्य में निवेश करने के लिए कहा।
इस दौरान कंपनी के वाइस प्रैज़ीडैंट, ( सेल्ज मैनेजमेंट वाटर) फिलिप स्टौरच ने रेगुलेटरी और वित्तीय सेवाओं और कारोबारी दर्जाबन्दी के लिए पंजाब की सिंगल- विंडो प्रणाली की सराहना की। ज़िक्रयोग्य है कि के. एस. बी. एस. ई. एंड सी. ओ. के. जी. ए. ए. पम्प और वाल्व की जर्मनी की बहु-राष्ट्रीय निर्माता कंपनी है जिसकी बिक्री 2.3 बिलियन यूरो ( अर्थात 1875 करोड़ रुपए) है। साल 1871 में स्थापित की गई यह कंपनी हीटिंग पंप, वाटर ट्रीटमेंट, फलड्ड कंट्रोल, आटोमेशन और इंजीनियरिंग सिस्टम की सेवाएं भी मुहैया कराती है।
इस मौके पर इनवेस्टमैंट प्रमोशन के प्रमुख सचिव दिलीप कुमार, पंजाब ब्यूरो आफ इनवेस्टमैंट प्रमोशन ( इनवैस्ट पंजाब) के सी. ई. ओ. कमल किशोर यादव, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव कुमार अमित और अन्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY