मुख्यमंत्री द्वारा पी. पी. एस. सी. सदस्यों की संख्या 10 से घटा कर पाँच करने पर सहमति

आयोग की कार्यप्रणाली को सुचारू बनाने और करदाताओं का पैसा बचाने के लिए उठाया कदम

चंडीगढ़: करदाताओं के पैसे की बचत के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब लोक सेवा आयोग (पी. पी. एस. सी.) के सदस्यों की मौजूदा संख्या 10 से घटा कर पाँच करने की सहमति दे दी है।
बीमार होने की असल वजह आई सामने Dr. Biswaroop roy chowdhury का बड़ा खुलासा
इस संबंधी और ज्यादा जानकारी देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय पी. पी. एस. सी. के सदस्यों की संख्या 10 है, जिनके वेतन, भत्ते और अन्य सेवा लाभों से राज्य के ख़जाने पर नाजायज बोझ पड़ता है। भगवंत मान ने कहा कि आयोग के कामकाज में कुशलता लाने के लिए सदस्यों की संख्या में कटौती की गई है।
तनाव के वक्त कुछ न कुछ खाने की आदत कितनी सही ? | Food Eating | Tension
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मसलों को ध्यान में रखते हुये इन सदस्यों की मौजूदा संख्या को घटा कर आधा करने का फ़ैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि इस फ़ैसले से जहाँ एक तरफ़ आयोग का कामकाज सुचारू होगा, वहीं दूसरी तरफ़ करदाताओं के पैसे की भी बचत होगी। भगवंत मान ने कहा कि इस फ़ैसले से राज्य सरकार को इन सदस्यों पर ख़र्च हो रही बड़ी राशि के बचने की संभावना है।
khulasa news ka : America का Action, कांपने लगे आतंकी | Ayman Al-Zawahiri Halaaq | Us Drone attack
मुख्यमंत्री ने कहा कि इनमें कुछ सदस्यों का कार्यकाल ख़त्म होने के बाद जब सदस्यों की संख्या पाँच रह गई तो अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार करदाताओं के एक-एक पैसे का विवेकपूर्ण प्रयोग यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है। भगवंत मान ने कहा कि इस तरह बचाया पैसा राज्य के लोगों की भलाई पर खर्चा जायेगा। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में बड़े लोक हित में ऐसे और भी फ़ैसले लिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY