परिवहन मंत्री भुल्लर द्वारा आर.टी.ए. कार्यालय की औचक चैकिंग

कार्यालय में कर्मचारियों की हाजिऱी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सुनिश्चित बनाने के निर्देश
लोगों को दरपेश मुश्किलों का तुरंत समाधान करने की हिदायत
चंडीगढ़/एस.ए.एस. नगर : परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा आज आर.टी.ए. कार्यालय मोहाली का अचानक दौरा किया गया और कार्यालय में हो रहे कार्यों का जायज़ा लिया गया।
इस सम्बन्धी और अधिक जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि परिवहन मंत्री ने आज सुबह आर.टी.ए. कार्यालय में पब्लिक काऊंटरों पर जाकर कर्मचारियों से किए जा रहे कार्यों का विवरण लिया और साथ ही कार्यालय में काम करवाने के लिए आए लोगों के साथ भी बातचीत करके उनको आ रही मुश्किलों संबंधी भी जानकारी एकत्रित की। परिवहन मंत्री ने लोगों को आ रही मुश्किलों के समाधान करने के लिए अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए गए। आज के दौरे का मंतव्य बताते हुए श्री भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रशासनिक सुधारों और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर उन्होंने आर.टी.ए. कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों की हाजिऱी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सुनिश्चित बनाया जाए।
उन्होंने आर.टी.ए. कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर हिदायत की कि जो भी लोग परिवहन से सम्बन्धित अपना काम करवाने आते हैं उनको किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी के कागज़ात अधूरे हैं या कोई और कमी-पेशी है तो उस संबंधी एक ही समय उनको बताया जाए, जिससे लोगों को बार-बार दफ़्तर के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ज़रुरी कागज़ातों की लिस्ट भी बोर्ड पर लगाई जाए, जिससे उसे पढक़र ही लोग अपने काम के लिए आवेदन कर सकें।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जल्द ही कर्मचारियों की हाजिऱी के लिए बायोमैट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी, जिससे कार्यालयों में कर्मचारियों की समय पर हाजिरी को सुनिश्चित बनाया जा सके।  इस मौके पर आर.टी.ए श्री परदीप सिंह ढिल्लों और अन्य अधिकारी विशेष तौर पर मौजूद थे।

LEAVE A REPLY