सोने से पहले आप तो नहीं करते यह गलती…हो जाएं सावधान… नहीं तो…

धर्मेन्द्र संधू

इंसान के लिए नींद लेना उतना ही जरूरी है जितना खाना-पीना। रात को अच्छी नींद लेने के लिए कम भोजन करने की सलाह दी जाती है। साथ ही चिंतामुक्त होकर सोना स्वास्थ्य के लिए बढ़िया माना जाता है। लेकिन कुछ ऐसे पदार्थ भी हैं जिनका सेवन व उपयोग अगर सोने से पहले किया जाए तो गहरी नींद आती है।

इसे भी देखें…क्यों पड़ता है जवानी में दिल का दौरा? कैसे बचें…सुने Dr. Amar Singh Azad से

केला और दूध है फायदेमंद

केला और दूध स्वास्थ्य के लिए गुणकारी है। अगर आप रात को सोने से पहले गर्म दूध पीते हैं या केला खाते हैं तो अच्छी नींद आती है क्योंकि इसमें एमीनो एसिड जैसा ट्राईटोफन नामक तत्व पाया जाता है। इसके अलावा केले में मैग्नीशियम पाया जाता है जो मांसपेशियों को आराम देता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि केला या दूध में से एक वस्तु ही खाएं।

सोने से पहले खाएं बादाम

अगर आप भरपूर नींद लेना चाहते हैं तो रात को सोने से पहले दो या तीन बादाम खाने की आदत डाल लें। बादाम में मेलाटोनिन नामक हार्मोन पाया जाता है जो जल्दी नींद आने में मदद करता है। साथ ही बादाम खाने से दिल की धड़कन सही रहती है। बादाम में मैग्नीशियम के साथ ही ट्रिप्टोफैन नामक तत्व होता है जो तनाव को कम कर अच्छी नींद का कारण बनता है।

इसे भी देखें…बड़े काम का है यह पाउडर…पानी में घोलकर पीने से.. रोगों की होती है छुट्टी

शहद है उपयोगी

रात को सोने से पहले अगर आप शहद खाते हैं तो आपको अच्छी नींद आएगी। शहद खाने से दिमाग में मेलाटोनिन नामक तत्व का उत्पादन बढ़ता है, जिससे गहरी नींद आती है।

अखरोट है गुणकारी

बादाम की तरह ही अखरोट में भी मेलाटोनिन नामक हार्मोन पाया जाता है। नियमित रूप से अगर आप अखरोट खाते हैं तो आपकी नींद में सुधार होता है।

इसे भी देखें…शर्त लगा लो, आपने ज़िंदगी में नहीं पी होगी ऐसी चाय

कैमोमाइल चाय पीने से आती है अच्छी नींद

बहुत कम लोग कैमोमाइल चाय के बारे में जानते होंगे। कैमोमाइल चाय सूखे हुए फूलों से बनी होती है। रात को सोने से पहले इस चाय को पीने से अच्छी नींद आती है। इसमें मौजूद तत्व तनाव को कम करके, दिमाग को शांत करते हैं।

रात को खाएं सफेद चावल

रात के खाने में सफेद चावल खाने से भी अच्छी नींद आती है। इन चावलों में हाई ग्लाईसेमिक इंडेक्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह तत्व जल्दी नींद लाने में मदद करता है।

इसे भी देखें…‘पेट फूलने की समस्या’ का समाधान, बिल्कुल आसान, जानिए कैसे ?

कीवी खाने से आती है बढ़िया नींद

भरपूर नींद लेने के लिए आप कीवी खा सकते हैं। कीवी में पाए जाने वाले गुण भी नींद पर प्रभाव डालते हैं। वैसे भी कीवी खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

पुदीना व कच्चा प्याज है लाभकारी

रात को डिनर में कच्चा प्याज खाने से अच्छी नींद आती है। इसके अलावा पुदीने की पत्तियों को पानी में उबालकर पीने से पाचन क्रिया ठीक रहती है और भरपूर नींद आती है।

इसे भी देखें…चाहे जो हो जाए! भारत में नहीं फैल सकता….सुने Dr. Joginder Tyger से

इन पदार्थों के अलावा गहरी नींद के लिए माहौल भी अहम भूमिका निभाता है। घर का माहौल जितना शांत होगा उतनी अच्छी नींद आएगी। सोने का कमरा साफ हो साथ ही बिस्तर भी साफ हो तो जल्दी नींद आती है। सोने से पहले मन को शांत रखें। मन में कोई भी नकारात्मक विचार न आने दें। खाने-पीने के साथ ही आप कुछ आदतों में बदलाव करके भी बढ़िया नींद ले सकते हैं। जैसे रात को सोने से पहले अपने पैर जरूर धोएं। अच्छी नींद के लिए पैरों के तलवों में सरसों के तेल की मालिश भी कर सकते हैं। भोजन ज्यादा मात्रा में न करें साथ ही बाहर के तले हुए व मसालेदार पदार्थों से परहेज़ करें। इसके अलावा आप कोई पुस्तक पढ़ सकते हैं या फिर हल्का संगीत भी सुन सकते हैं और सबसे खास बात सोने से पहले अपने फोन को कहीं दूर रख दें क्योंकि फोन आपकी नींद उडा सकता है।

इसे भी देखें…सावधान! कहीं आप खुद तो नहीं पहुंचा रहे अपनी KIDNEY को नुकसान

LEAVE A REPLY