विजय इंदर सिंगला ने लोक निर्माण विभाग और शिक्षा विभाग के 78 नव-नियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़, 4 मार्च:
स्कूल शिक्षा और लोक निर्माण मंत्री विजय इंदर सिंगला ने आज यहाँ पंजाब भवन में लोक निर्माण विभाग और शिक्षा विभाग के 78 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
इस मौके पर श्री सिंगला ने लोक निर्माण विभाग में 18 सीधे भर्ती हुए क्लर्कों को नियुक्ति पत्र दिए जबकि 3 क्लर्कों और 9 वर्ग-4 कर्मचारियों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्त किया गया। इसी तरह शिक्षा विभाग में भी अनुकंपा के आधार पर विभिन्न कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए जिनमें 3 अध्यापक, 10 क्लर्क, 9 एस.एल.ए और 26 वर्ग-4 कर्मचारी शामिल हैं।

 

ना बढ़ेगा शुगर ना बड़े B.P. सटीक फार्मूला || Dr. Biswaroop Roy Chowdhury ||

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि दोनों विभागों ने मृतक कर्मचारियों के पारिवारिक सदस्यों के आवेदनों पर तेज़ी से कार्यवाही की और परिवारों की तरफ से आवेदनपत्र मिलने के कुछ महीनों के अंदर-अंदर पंजाब सरकार द्वारा मामलों का निपटारा किया गया। उन्होंने कहा कि अनुकंपा के आधार वाले बाकी मामलों में भी जल्द ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
नये नियुक्त किये गए कर्मचारियों को संबोधन करते हुए श्री सिंगला ने उनको अपनी जि़म्मेदारी निष्ठा और पूरी इमानदारी के साथ निभाने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना सरकार की पहली जि़म्मेदारी थी जिसको राज्य सरकार ने भलीभांति निभाया और अब उनकी (नियुक्त किये कर्मचारियों की) जि़म्मेदारी बनती है कि वह सम्बन्धित विभाग की भलाई के लिए कुशलता से काम करें।
इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के सचिव विकास प्रताप, स्कूल शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार, लोक निर्माण के मुख्य इंजीनियर अरुण कुमार भी मौजूद थे।
-NAV GILL

LEAVE A REPLY