विकास प्रोजेक्टों और सेवा-मुक्त लाभों के लिए 575 करोड़ रुपए जारी: कैप्टन अमरिन्दर सिंह

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने आज विभिन्न विकास प्रोजेक्टों और लोक समर्थकी प्रयासों के लिए 575 करोड़ रुपए के फंड जारी किये हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने सेवा -मुक्ति लाभ के 15 जुलाई, 2018 तक के मामलों के निपटारे के लिए 200 करोड़ रुपए जारी किये हैं। इसी तरह स्थानीय निकाय विभाग को 150 करोड़ रुपए और प्रशासकी सुधारों के लिए 50 करोड़ रुपए जारी किये गए हैं। मुख्यमंत्री की वचनबद्धता के मुताबिक बिजली सब्सिडी के लिए भी 200 करोड़ जारी कर दिए गए हैं।

प्रशासकी सुधारों संबंधी विभाग को जारी किये गए फंडों से आम लोगों को समयबद्ध नागरिक केंद्रित सेवाएंं मुहैया करवाई जाएंगी। इसी तरह स्थानीय निकाय विभाग द्वारा शहरी विकास प्रोजेक्टों के अंतर्गत शहर निवासियों को प्राथमिक सहूलतें देने पर फंड खर्च किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने समूह विभागों को पिछली सरकार से विरासत में हासिल हुई वित्तीय तंगहाली में से निकलने के लिए किफ़ायती कदमों के द्वारा वित्तीय प्रबंधन को यकीनी बनाने के आदेश दिए हुए हैं।

LEAVE A REPLY