मोतियाबिंद से बचाव करना है, तो अपनाएं यह अनूठा नुस्खा…

-किशमिश का पानी पीना है गुणकारी

आंखों के बिना इस खूबसूरत प्रकृति का नजरा करने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। आंखें स्वस्थ हैं, तो यह प्रकृति किसी जन्नत से कम नहीं है। इसलिए हमें आंखों का खास तौर से ध्यान रखने की बेहद जरुरत है।  बढ़ती उम्र के साथ ही आंखों की कमजोरी और मोतियाबिंद होना स्वाभाविक होता है। यदि इस समस्या से बचाव करना तो इस नुस्खे को अपनाएं। किशमिश एक एेसा फल है , जो आंखों की कमजोरी व मोतियाबिंद के उपचार के लिए रामबाण से कम नहीं है। आईए आपको बताएं कि किशमिश के सेवन से क्या-क्या लाभ व नुकसान हो सकते हैं।

किशमिश किस जाति से रखती है संबंध

किशमिश का सीधा संबंध अंगूर से है। या यूं कहे कि सूखे अंगूरों को ही किशमिश कहा जाता है। बड़े आकार वाले अंगूरों वाली किशमिश को मुनक्का कहा जाता है। किशमिश का उत्पादन 1490 बीसी पहले शुरु हुआ था। अंगूर की बेल पर ही अंगूर के धूप में सूख जाने पर किशमिश का रुप बनता है। किशमिश को ड्राई फ्रूट में सबसे मीठे फल के रुप में जाना जाता है।

इनहें भी पढ़ें…शराब से होने वाले नुकसान से बचना है तो हजूर खाईए…..

किशमिश है गुणों का खजाना

किशमिश को गुणों का खजाना कहा जाता है। किशमिश में 67 से 72 फीसद शक्कर होती है। यह शक्कर अधिकतर ग्लूकोस और फ़्रूक्टोस के रूप में होती है। किशमिश में तीन फीसद भाग प्रोटीन और साढे तीन फीसद भाग पाचन में मददगार फाइबर के रुप में मौजूद होता है। किशमिश में लाभदायक एंटी-ऑक्सिडॅन्ट​ की बहुत अधिक मात्रा होती है। ताजा अंगूरों की तुलना में किशमिश में विटामिन सी और सोडियम की मात्रा कम होती है। सबसे खास बात यह कि किशमिश में कालेस्टेरॉल बिल्कुल भी नहीं होता है। किशमिश आसानी से हजम हो जाती है। यह शरीर को तुरंत उर्जा प्रदान करती है। यह विटामिन सी, ई और बी का प्रमुख स्त्रोत है। सबसे खास बात यह है कि 100 ग्राम किशमिश में पांच फीसद, 15 फीसद आयरन, 16 फीसद पोटा।शियम होता है।

किशमिश सेवन के लाभ व नुकसान

किशमिश के सेवन के अलावा इसको बतौर उपहार प्रदान किए जाने का भी रिवाज प्रचलित है। इस के सही ढंग से सेवन करने से कई लाभ मिल सकते हैं। परंतु थोड़ी से लापरवाही भी इसके सेवन से नुकसान दे सकती है। भूखे पेट किशमिश खाने से कब्ज, एसिडिटी और थकान की समस्या खत्म हो जाती है।

मोतियाबिंद, आंखों की कमजोरी से दिलाए राहत  

किशमिश का सेवन आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले फ्री रेडिकल तत्व आंखों को नुकसान से बचाता है। बढ़ती उम्र के साथ आंखों की कमजोरी, मोतियाबिंद रोग का होना स्वभाविक है। किशमिश में पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों के इन रोगों से राहत दिलाने में मदद करता है।

इन्हें भी पढ़ें…10 दिनों में मोटापे को करें कम, बने स्लिम…

किशमिश दांत, मसूड़ों को दे मजबूती

आमतौर पर यह माना जाता है कि मीठे का सेवन करने से दांत खराब हो जाते हैं। परंतु किशमिश एक वह ड्राई फ्रूट है, जिसके सेवन से दांत व मसूड़े मजबूत होते हैं। किशमिश में पाए जाने वाला ओलिनोलिक एसिड नामक फाइटो केमिकल तत्व दांतों की कैविटी को नुकसान होने से बचाता है। साथ ही मुंह में पाए जाने वाले बैक्टरिया और मसूड़ों में होने वाली इंफेक्शन से भी बचाव करता है।

इन्हें भी पढ़ें…दांत, मसूड़ों को मजबूत बनाना है तो करें इसका जरुर प्रयोग…

ब्लड प्रेशर को संतुलित करता है

मौजूदा समय ब्लड प्रेशर की समस्या से अधिकतर लोग पीड़ित हैं। हाई और कम बीपी दोनों ही सेहत के लिए खराब होते हैं।  किशमिश का प्रतिदिन सेवन करने से ब्लड प्रेशर को संतुलित किया जा सकता है। किशमिश में मौजूद पोटाशियम ब्लड प्रेशर को ठीक करता है। सबसे खास बात यह है कि पोटेशियम हार्ट के लिए भी बहुत अच्छा होता है। ये हर्ट स्ट्रोक (Stroke) के होने वाले  खतरे को भी कम करने में सक्षम है। साथ ही खून की कमी और खून बनाने में मदद करता है।

इन्हें भी पढ़ें..याददाश्त बढ़ाए, दांतों, हड्डियों को करे मजबूत….

वायरल इंफेक्शन से बचाए किशमिश

किशमिश वायरल व बैक्टीरियल इंफेक्शन को दूर करने में कारगार है। वायरल इंफेक्शन से होने वाले बुखार को किशमिश सेवन से दूर किया जा सकता है। बुखार के बाद शरीर में होने वाली कमजोरी को भी दूर किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें…बाल होंगे काले, झड़ना होगा बंद.. फायदेमंद हैं यह पत्ते

एसीडिटी को रखे दूर

किशमिश में मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम तत्व एसिडिटी को समाप्त करने में मदद करता है। रोजाना पांच से 10 किशिमश के सेवन करने से एसिडिटी को दूर रखा जा सकता है।

किशमिश दे हड्डियों को मजबूती

हड्डियों को मजबूती देने के लिए किशमिश का सेवन बेहद लाभदायक है। क्योंकि किशमिश में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। हड्डियों को मजबूती देने के लिए कैल्शियम मदद करता है।

किशमिश के सेवन से हो सकते हैं कई नुकसान

किशमिश में शक्कर की मात्रा अधिक होने के कारण वजन बढ़ सकता है। फ्रुक्टोज की भारी मात्रा पाए जाने के कारण खून में ट्राई ग्लाइसेराइड की मात्रा बढ़ सकती है। जिससे डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। किशमिस के अधिक प्रयोग से लीवर को नुकसान हो सकता है।

किशमिश का पानी पीना है लाभदायक है

किशमिश का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल ठीकरहता है। साथ ही आदमी जवां भी रहता है। किशमिश खाने से आपकी उम्र बढती है। किशमिश त्वचा में आई झुर्रियों को भी हटाने में मदद करती है।

प्रदीप शाही

LEAVE A REPLY