ब्रह्मांड की रचयिता है अष्ट भुजा वाली माता कूष्माण्डा

 

-नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के इस रुप की होती है पूजा

यह पूर्णतया सत्य है कि हम जब भी अपने किसी की अराधना करते हैं, तो हमें उसका आशीर्वाद हमेशा प्राप्त होता है। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर दुष्ट संहारिनी माता दुर्गा के चौथे रुप मां कूष्मांडा का विधिवत पूजन करने की परंपरा है। माता दुर्गा के इस स्वरुप मां कूष्मांडा को ब्रह्मांड की रचयिता के नाम से भी संबोधित किया जाता है। आईए आज आपको के माता के सभी रुपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी व सिद्धिरात्री में से माता दुर्गा के चौथे स्वरुप कूष्मांडा माता के पूजन के बारे जानकारी प्रदान करते हैं।

इसे भी देखें……देवी दुर्गा के नौ रुप में से पहला रुप है ‘मां शैलपुत्री’

आदिशक्ति, आदिस्वरुपा है माता कूष्मांडा

चैत्र नवरात्र पूजन के चौथे दिन माता कूष्माण्डा देवी के स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है। भक्तों को इस दिन पवित्र मन से कूष्माण्डा देवी के स्वरूप को ध्यान में रखकर उपासना करनी चाहिए। कहा जाता है कि जब सृष्टि का अस्तित्व नहीं था, तब माता कूष्मांडा ने ही  ब्रह्मांड का सृजन किया था। सृष्टि के सृजन के चलते ही माता को आदि-स्वरूपा, आदिशक्ति भी कहा जाता हैं। माता का निवास सूर्यमंडल के भीतर के लोक में माना जाता है। वहां पर निवास करने की क्षमता और शक्ति केवल माता कूष्मांडा में ही है।  इनके मुख का तेज सूर्य के समान ही हैं।

इसे भी देखें…..तप की देवी ‘मां ब्रह्मचारिणी’ देती है तपस्या का फल

सिंह पर सवार है अष्ट भुजा धारण किए माता कूष्मांडा

सिंह पर सवार माता कूष्मांडा के तेज और प्रकाश से सभी दिशाएं प्रकाशित हो रही हैं। माता की आठ भुजाएं हैं। अष्टभुजा देवी के नाम से भी पहचान रखने वाले माता के सात हाथों में क्रमशः कमंडल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा है। आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जपमाला है।

इसे भी देखें……दिव्य शक्ति की स्वामिनी मां चंद्रघंटा करती है सभी पाप, बाधाओं का नाश

माता की स्तुति मंत्र

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।’

अर्थ : हे देवी मां! सर्वत्र विराजमान और कूष्माण्डा के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है। हे माँ, मुझे सब पापों से मुक्ति प्रदान करें।

इसे भी देखें….मां दुर्गा नवरात्रों में अपने भक्तों को ऐसे देंगी आशीर्वाद …

माता की उपासना से मिटते हैं सभी रोग

मां कूष्माण्डा की उपासना से भक्तों के समस्त रोग और दुख मिट जाते हैं। माता की भक्ति से आयु, यश, बल और आरोग्य की वृद्धि होती है। माता कूष्माण्डा सेवा और भक्ति से प्रसन्न होती हैं। यदि मनुष्य सच्चे हृदय से इनकी शरण में जाता है, तो माता भक्त के सभी कष्टों का निवारण करती है। खास कर नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की आराधना की जाती है। संस्कृत भाषा में कूष्माण्डा को कुम्हड़ भी कहते हैं। बलियों में कुम्हड़े की बलि इन्हें सर्वाधिक प्रिय है। इस कारण से भी इन्हें मां कूष्माण्डा कहा जाता है।

इसे भी देखें….भगवान ब्रह्मा जी के कहने पर ही महर्षि वाल्मीकि ने की श्री रामायण की रचना

पूजन

नवरात्रि के चौथे दिन भक्तों को बड़े माथे वाली तेजस्वी विवाहित महिला का पूजन करना चाहिए। उन्हें भोजन में दही, हलवा खिलाना चाहिए। इसके बाद फल, सूखे मेवे का सामान भेंट करना चाहिए।

इसे भी देखें…जानिए.. ‘ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा ’ का ऐतिहासिक व प्राकृतिक महत्व ?

माता की आरती

कुष्मांडा जय जग सुखदानी
मुझ पर दया करो महारानी
पिंगला ज्वालामुखी निराली
शाकम्बरी माँ भोली भाली
लाखो नाम निराले तेरे
भगत कई मतवाले तेरे
भीमा पर्वत पर है डेरा
स्वीकारो प्रणाम ये मेरा
संब की सुनती हो जगदम्बे
सुख पौचाती हो माँ अम्बे
तेरे दर्शन का मै प्यासा
पूर्ण कर दो मेरी आशा
माँ के मन मै ममता भारी
क्यों ना सुनेगी अर्ज हमारी
तेरे दर पर किया है डेरा
दूर करो माँ संकट मेरा
मेरे कारज पुरे कर दो
मेरे तुम भंडारे भर दो
तेरा दास तुझे ही ध्याये
‘चमन’ तेरे दर शीश झुकाए

इसे भी देखें…..21 मंगलवार व्रत पूजन से प्रसन्न होते हैं बजरंग बली

प्रदीप शाही

LEAVE A REPLY