प्रधानमंत्री, पंजाब के किसानों के साथ बिना शर्त बातचीत करें – चेयरमैन सुखविन्दर सिंह बिंद्रा

चंडीगढ़, 3 नवम्बर:
पंजाब युवा विकास बोर्ड के चेयरमैन सुखविन्दर सिंह बिंद्रा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठजोड़ (एन.डी.ए.) सरकार की निंदा करते हुये कहा कि मोदी सरकार पंजाब के किसानों, नौजवानों और उद्योगों को ख़त्म करना चाहती है।

100 सालों तक लीवर नहीं होगा DOWN, यह है असली खुराक || Dr Arun Sharma |केंद्र सरकार पर हर तरह से पंजाब को नुकसान पहुँचाने की कोशिश करने का दोष लगाते हुये स. बिंद्रा ने कहा कि माल गाडिय़ों के यातायात को रोकते हुये भाजपा सरकार ने पंजाब राज्य के उद्योगपतियों और व्यापारियों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि जहाँ उद्योगपति दूसरे राज्यों को अपना तैयार माल नहीं भेज रहे हैं, वहीं माल रेलगाडिय़ो के ठप्प होने से कच्चे माल की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के अडिय़ल रवैये ने न सिफऱ् उद्योग को ख़त्म किया है, बल्कि हर पक्ष से पंजाब का विनाश किया है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि केंद्र की भाजपा सरकार पंजाब को देश का हिस्सा नहीं मान रही।

खतरनाक नहीं है सोराइसिस का रोग ये है इसे जड़ से खत्म करने का प्राकृतिक तरीका || Dr Sujata Arya ||

पंजाब सरकार के ग्रामीण विकास फंड को रोकने के लिए भाजपा सरकार की आलोचना करते हुये स. बिंद्रा ने कहा कि इससे गाँवों का विकास रुक जायेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र को अपने अडिय़ल रवैये को त्याग कर किसानों के साथ बिना शर्त बातचीत करनी चाहिए और बातचीत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं शामिल हों। उन्होंने कहा कि अगर किसानों की लहर लम्बे समय तक चलती रही तो इस बार दीवाली सभी वर्गों के लिए घाटे वाली होगी।
-NAV GILL

LEAVE A REPLY