गर्मी के मौसम का यह तोहफा… कई रोगों से करता है बचाव

गर्मी का मौसम शुरू होते ही अकसर लोग गर्मी से राहत पाने के उपाय ढूंढने लगते हैं। गर्मी से निजात पाने के लिए बाजार में कई प्रकार के खाद्य पदार्थ मिलते हैं यह पदार्थ शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं और गर्मी के कारण होने वाली समस्याओं और व शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करते हैं। एक ऐसा ही गर्मियों का तोहफा है खरबूजा। इसमें भरपूर मात्रा में पानी, खनिज पदार्थ , विटामिन और फायबर पाए जाते हैं। खरबूजा खाने से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

इसे भी पढ़ें…किडनी व लीवर के रोगों से होगा बचाव…जान लीजिए पानी पीने का यह तरीका

भारत में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, पंजाब और आंध्र प्रदेश में खरबूजे का उत्पादन होता है लेकिन खरबूजे की सबसे अधिक पैदावार उत्तर प्रदेश में होती है। खरबूजा अधिक तापमान वाले इलाकों में पैदा होने वाला फल है। पूरी तरह से पके हुए खरबूजे से बहुत मीठी व भीनी-भीनी खुशबू आती है इसीलिए इसे अंग्रेज़ी में मस्क मेलन कहा जाता है। मस्क का अर्थ कस्तूरी यानि खुशबु होता है। खरबूजे के बीज भी खाने के काम आते हैं। इसके बीजों को सुखाकर व छीलकर प्रयोग में लाया जाता है। कई प्रकार की मिठाईयों व पदार्थों में इन बीजों का इस्तेमाल होता है।

खरबूजे में पाए जाने वाले पोषक तत्व

खरबूजे में विटामिन ए तथा विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नेशियम, कॉपर और आयरन पाया जाता है। खरबूजे में पाया जाने वाला सिटरुलिना नामक तत्व मांसपेशियों को ताकत प्रदान करता है। इसके बीजों में ओमेगा -3 फैटी एसिड मौजूद होते हैं जो दिल के रोगों से बचाव करते हैं।

खरबूजा खाने के फायदे

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए

खरबूजे के उपयोग से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी रोगों से बचाव करता है और शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है।  इसके नियमित सेवन से खून में सफेद कणों की संख्या बढ़ती है।

इसे भी पढ़ें…थायराइड की समस्या से मिलेगा छुटकारा… जान लीजिए यह बातें

गुर्दों के लिए है फायदेमंद

खरबूजे का सेवन गुर्दों के लिए बेहद फायदेमंद है। खरबूजा खाने से पेशाब अधिक मात्रा में  आता है जिससे गुर्दे साफ होते हैं और शरीर से विषैले तत्व आसानी से बाहर निकल जाते हैं। नियमित रूप में खरबूजा खाने से यूरिन इन्फेक्शन से बचाव होता है और साथ ही गुर्दे की पथरी समस्या में भी लाभ होता है।

कैंसर की संभावना को करे कम

खरबूजे में कैंसर की संभावना को कम करने वाले गूण भी पाए जाते हैं। विटामिन सी हानिकारक फ्री रेडिकल्स के बुरे प्रभावों से बचाव करता है। फ्री रेडिकल्स ही कैंसर होने की संभावना को बढ़ाते हैं और कैंसर का कारण बनते हैं। इसमें पाए जाने वाले कैंसर विरोधी तत्व कैंसर जैसे नामुराद रोग से बचाव करते हैं।

दिल के रोगों से करता है बचाव

खरबूजा में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो दिल के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इन तत्वों की वजह से खून का प्रवाह सही रहता है और खून के थक्के यानि क्लोट नहीं बनते। साथ ही इसके सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। जिससे हार्ट अटैक और दिल के अन्य रोगों से बचाव होता है।

त्वचा की समस्याओं को करे दूर

खरबूजा त्वचा के लिए भी उपयोगी है। इसके प्रयोग से चेहरे पर प्राकृतिक निखार व चमक आती है। खरबूजा खाने से त्वचा की समस्याओं में फायदा होता है। त्वचा का रूखापन दूर होता है और साथ ही चेहरे के कील-मुंहासें, दाग धब्बे व झुर्रियां दूर होती हैं।

इसे भी पढ़ें…फ्रिज के पानी से करें परहेज़…ऐसे करें पानी को ठंडा

आंखों के लिए है रामबाण

खरबूजे में विटामिन ए भी पाया जाता है। आँखों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन ए जरूरी है। यह आँखों के मेक्यूला को नष्ट होने से बचाता है। खरबूजा खाने से आंखों की नजर कमजोर होने से व मोतियाबिंद से भी बचाव होता है।

बालों के लिए है लाभदायक

खरबूजे खाना बालों के लिए भी विशेश रूप से लाभदायक है। इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन और विटामिन बालों को मजबूत बनाते हैं। इसके नियमित सेवन से बाल झड़ने व टूटने की समस्या से छुटकारा मिलता है और सिर की त्वचा भी ठीक रहती है।

दिमाग के लिए है लाभकारी

नियमित रूप में खरबूजा खाने से याददाशत बढ़ती है और यह दिमाग के लिए भी लाभकारी है। इसके सेवन से तनाव कम होता है और अनिद्रा की समस्या दूर होती है। खरबूजे में  दिमाग को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचाने वाले गूण पाए जाते हैं जिससे दिमाग की नसों को आराम मिलता है और दिमाग शांत रहता है।

थकान को मिटाकर करता है ऊर्जा का संचार

खरबूजे में विटामिन भरपूर मात्रा में होते है। ये विटामिन थकावट को दूर करते हैं और शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहता है।

इसे भी पढ़ें…चेहरे की हर समस्या से छुटकारा दिलाएगा… यह आसान तरीका

कब्ज से दिलाए राहत

खरबूजा फायबर और पानी का अच्छा स्त्रोत है। फायबर और पानी कब्ज की समस्या को दूर करते हैं। साथ ही पेट में अल्सर होने की समस्या में भी इसका सेवन फायदेमंद रहता है। इसका उपयोग शरीर को ठंडक प्रदान करता है।

गर्भावस्था में है विशेष उपयोगी

खरबूजे में आयरन भी पाया जाता है। गर्भावस्था के दौरान आयरन माँ और बच्चे के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। इसे खाने से शरीर में सोडियम की मात्रा कम होती है और गर्भावस्था के समय होने वाली मॉर्निंग सिकनेस में लाभ होता है।

वजन कम करने में करे मदद

खरबूजा वजन करने में मदद करता है क्योंकि खरबूजे में केलोरीस बहुत कम होती हैं। इसमें मौजूद पोटेशियम भी वजन कम करने में सहायता करता है। इसके अलावा खरबूजा खाने से शरीर को पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिल जाते हैं। जिसके चलते भूख कम लगती है और वजन कम होता है।

इसे भी पढ़ें…पेट की गर्मी होगी दूर….मुंह के छालों से मिलेगा छुटकारा…भोजन में करें इसे शामिल

महिलाओं के लिए है उपयोगी

खरबूजे में विटामिन सी पाया जाता है जो मासिक धर्म के दौरान कई समस्याओं और तकलीफों को दूर करता है। इसमें मौजूद पोटेशियम सोडियम की मात्रा को कम करने में सहायता करता है जिससे रक्तस्राव कम होता है।

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY