केंद्रीय विद्यालय (केवी) में एडमिशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होगी

27 MARCH 2021,

शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 के लिए केंद्रीय विद्यालय की प्रथम कक्षा में एडमिशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 अप्रैल 2021 से शुरू होगा जबकि दूसरी कक्षा और इससे ऊपर की कक्षाओं के लिए पंजीकरण ऑफलाइन मोड में 8 अप्रैल 2021 से शुरू किए जाएंगे।

पहली क्लास के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 अप्रैल 2021 को सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा और 19 अप्रैल 2021 को शाम 7:00 बजे बंद होगा। एडमिशन के लिए अधिक जानकारी https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in वेबसाइट पर या एंड्रॉइड मोबाइल ऐप के जरिए भी प्राप्त की जा सकती है।

\मोटे अनाज ! Millets || Dr. HK Kharbanda ||

शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 के लिए प्रथम कक्षा मेंकेवीएस ऑनलाइन एडमिशन हेतु ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए निर्देश और आधिकारिक एंड्रॉइड मोबाइल ऐप https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in/apps और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध होंगे।

दूसरी कक्षा और इससे ऊपर की कक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन सीटों की उपलब्धता के आधार पर 08.04.2021 को सुबह 8 बजे से 15.04.2021 को शाम 4 बजे तक ऑफलाइन मोड में मंगाए जाएंगे।

ग्यारहवीं कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म्स,केवीएस (एचक्यू) की वेबसाइट (https://kvsangathan.nic.in)पर उपलब्ध 2021-2022 में एडमिशन के लिए तय शेड्यूल, के अनुसार विद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

रंगो मे छुपा सेहत का राज लाल रंग || Vrinda ||

सभी कक्षाओं के लिए आयु की गणना 31.03.2021 तक की जाएगी। सीटों का आरक्षण वेबसाइट (https://kvsangathan.nic.in) पर उपलब्ध केवीएस एडमिशन दिशानिर्देश के अनुसार होगा।

कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए, केवीएस सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वह सक्षम प्राधिकारी (केंद्र/राज्य/स्थानीय) द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

वर्तमान में, केंद्रीय विद्यालय संगठन 1247 केवी की श्रृंखला चला रहा है।

-NAV GILL

LEAVE A REPLY