कील-मुंहासों को जड़ से मिटाए… त्वचा में लाए निखार

प्रकृति ने मानव को कुछ ऐसी जड़ी-बूटियां, औषधियां और खाद्य पदार्थ दिए हैं। जिनका प्रयोग हम आम तौर पर घर में करते हैं लेकिन हमें इनके औषधीय गुणों के बारे में ज्ञान नहीं होता। घर में उपलब्ध इन खाद्य पदार्थो में ‘मूली’ भी शामिल है। मूली का उपयोग सलाद, सब्ज़ी और मुख्य रूप से परांठे बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा मूली औषधीय गूणों का खज़ाना भी है। मूली मुख्य रूप से एक पौधे की जड़ होती है। लेकिन इसकी जड़ का प्रयोग तो होता ही है साथ ही इसके पत्तों को भी खाया जा सकता है। मूली में कैल्शियम, आयरन, आयोडीन और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इन तत्वों के अलावा मूली में फास्फोरस, क्लोरीन, सोडियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, बी और सी भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें…यह घरेलु नुस्खा…बदलते मौसम में भी रखेगा आपको सेहतमंद

मूली के सेवन के लाभ

पीलिया रोग में है लाभदायक

मूली का सेवन पेट व लीवर के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद विषैले तत्व आसानी से बाहर निकल जाते हैं साथ ही खून भी साफ होता है। पीलिया के इलाज में मूली एक रामबाण औषधि है। इसके लिए सुबह उठने के बाद लगातार कुछ दिन मूली खाने से पीलिया के रोग में फायदा होता है।

बवासीर व कब्ज़ से दिलाए राहत

मूली में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से कब्ज से राहत मिलती है। क्योंकि कब्ज को बवासीर का एक प्रमुख कारण माना जाता है। मूली का रस भी बवासीर के रोग में फायदेमंद है, इसके सेवन से  बवासीर के रोग में फायदा होता है।

शूगर के लेवल को करे कंट्रोल

शूगर के रोगियों के लिए मूली का सेवन फायदेमंद रहता है। इसके सेवन से इंसुलिन नियंत्रण में रहता है जिससे शरीर में शूगर लेवल सही रहता है।

गुर्दों के लिए है फायदेमंद

मूली में पाए जाने वाले गूण गुर्दों को सेहतमंद रखते हैं। इसमें मौजूद डियूरेक्टिक गूण शरीर में मौजूद विषैले व हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। जिसके कारण प्राकृतिक ढंग से यह हानिकारक तत्व आसानी से बाहर निकल जाते हैं और गुर्दों की कार्य  क्षमता बढ़ती है।

इसे भी पढ़ें…सिर से लेकर पैर का दर्द होगा दूर … रसोई में मौजूद है इलाज

 

बढ़ती है आंखों की रोशनी

आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए मूली का सेवन करना चाहिए। आंवला, संतरा के अलावा मूली भी विटामिन ए, बी और सी का अच्छा स्त्रोत है।  यह विटामिन आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसके लिए नियमित रूप से रोजाना एकमूली खाने से लाभ होता है।

कैंसर से करे बचाव

मूली में पाए जाने वाले तत्व कैंसर से लड़ने में सहायता करते हैं। मूली में फालिक एसिड, एंथोकाइनिन और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह तत्व पेट, आंत, मुंह और गुर्दों के कैंसर से बचाव करते हैं और कैंसर जैसी भयानक बिमारी से लड़ने में सहायता करते हैं।

सर्दी-जुकाम से करे बचाव

मूली में एंटी बैक्टिरियल गूण होते हैं जो बीमारियों से बचाव करते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम जैसे मौसमी रोग नहीं होते। मूली का सेवन दिन के समय में करना ज्यादा फायदेमंद रहता है।

इसे भी पढ़ें…दांतों के दर्द से लेकर जोड़ों का दर्द होगा छूमंतर….अपनाएं यह नुस्खा

हाई ब्लड प्रेशर को करे कम

मूली में पोटाशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।इसके सेवन से खून को लेजाने वाली नाड़ियों   को आराम मिलता है और खून का प्रवाह बढ़ता है। मूली में पाया जाने वाला हाइपरटेन्सिव तत्व हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। इसके लिए इस समस्या से पीड़ित लोगों को मूली को अपने आहार का हिस्सा बना लेना चाहिए।

दांतों की समस्याओं में दिलाए राहत

मसूड़ों व दांतों की सबसे प्रमुख समस्या पायरिया से राहत दिलाने में मूली का सेवन लाभदायक रहता है। इस समस्या में मूली का रस पीने और मूली के रस के कुल्ले करने से आराम मिलता है। मूली को चबाकर खाने से दांत और मसूड़े निरोग और स्वस्थ रहते हैं।

त्वचा में लाए निखार

मूली में फास्फोरस , विटामिन सी और बी काम्पलेक्स  के साथ ज़िंक भी पाया जाता है। त्वचा को सेहतमंद बनाने में मूली के पत्ते महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मूली के पत्तों को पीसकर चेहरे व हाथों-पैरों पर लगाने से रूखापन दूर होता है और त्वचा कोमल व मुलायम बनती है। चेहरे पर होने वाले मुंहासों से राहत पाने के लिए मूली के टुकड़े को प्रभावित स्थान पर लगाने से फायदा होता है।

खट्टे डकारों की करे छृट्टी

पेट में बदहज़मी के कारण या खाना सही ढंग से ना पचने के कारण खट्टे डकार आने लगते हैं। इसके लिए मूलीे के एक कप रस में मिश्री मिलाकर पीने से फायदा होता है। मूली का रस मूत्र संबंधी समस्याओं में भी फायदेमंद है। मूत्र ना आने पर मूली का रस पीने से फायदा होता है साथ ही मूत्र के साथ होने वाली जलन और दर्द भी कम होता है।

मोटापा व थकान करे दूर

मूली के सेवन से आलस दूर होता है। इसके सेवन से थकान मिटती है और अच्छी नींद आती है। साथ ही मोटापे से छुटकारा पाने के लिए मूली के रस में नींबू का रस और नमक मिलाकर पीना फायदेमंद रहता है। कयोंकि मूली खाने से भूख मिटती है।

मूली के सेवन के नुकसान

जहां मूली खाने के अनेक फायदे हैं वहीं इसका अधिक मात्रा में सेवन करने और कुछ अन्य पदार्थों के साथ सेवन करने के नुकसान भी हो सकते हैं।  इसलिए मूली खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। काले चने के साथ मूली का सेवन करने से भी सेहत संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती है। मूली का अधिक सेवन करने से मुंह और गले में दर्द के साथ ही भूख कम लगने की समस्या हो सकती है।

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY