कहीं आपके शरीर में तो नहीं आ रहे यह बदलाव…शुरू कर दीजिए बेड पर ये काम…नहीं तो सारी उम्र पड़ेगा पछताना  

अगर आप भरपूर नींद नहीं ले रहे तो ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। नींद को लेकर अब तक कई अध्ययन हो चुके हैं जिनमें यह बात निकलकर सामने आई है कि इंसान को अपनी उम्र के हिसाब से ही नींद लेनी चाहिए। मुख्य रूप से वयस्कों को 7 से 9 घंटे तक सोने की सलाह दी जाती है लेकिन उनकी नींद 6 घंटे से कम और 11 घंटे से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आज हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे कि 6 घंटे से कम नींद लेने से शरीर व सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है?

इसे भी देखें…लंबी उम्र भोगनी है… तो भूलकर भी न करें यह काम

इंसान के लिए नींद बहुत जरूरी है। भरपूर नींद लेने से दिमाग तरोताज़ा हो जाता है और शरीर के दूसरे अंगों को भी आराम मिलता है। जितना हमारे शरीर के लिए खाना-पीना व चलना-फिरना जरूरी है उतना ही जरूरी है भरपूर नींद लेना। नींद के दौरान भी हमारे शरीर के कई अंग काम करते रहते हैं। यह अंग शरीर के जहरीले तत्वों को बाहर निकालने का काम करते हैं। इसी कारण जब हम भरपूर नींद लेते हैं तो उठने के बाद तरोताज़ा महसूस करते हैं।

नींद न लेने से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव

दिमाग की कार्य क्षमता पर होता है असर

दिमाग के लिए नींद लेना बहुत जरूरी है। कम नींद लेने से दिमाग की कार्य क्षमता प्रभावित होती है क्योंकि सोने से दिमाग को आराम मिलता है और दिमाग तरोताज़ा हो जाता है। अगर आप कम सोते हैं तो आपकी याददाश्त पर भी असर पड़ सकता है और मानसिक तनाव बढ़ता है। इस लिए दिमाग कि नसों को आराम देने के लिए भरपूर नींद जरूर लें।

इसे भी देखें…खून को साफ कर.. दिल के रोगों से बचाएगा यह घरेलु मसाला

बढ़ता है कैंसर का खतरा

कम नींद लेने को लेकर किए गए अध्ययनों में पाया गया है कि कम नींद लेने से शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है जिसके चलते कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। खासकर महिलाओं को भरपूर नींद लेनी चाहिए क्योंकि कम नींद से उनमें ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा ज्यादा रहता है। 

दिल के रोगों की बढ़ती है संभावना

गहरी नींद में सोने से शरीर की कार्य प्रणाली पर प्रभाव पड़ता है। भरपूर व गहरी नींद लेने से शरीर के अंदर की सफाई होती है और खून भी साफ होता है जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती और दिल के रोग होने का खतरा कम हो जाता है। खासकर हार्ट अटैक होने की आशंका कम हो जाती है।

त्वचा के लिए है नुकसानदायक

कम नींद लेने का असर आपकी त्चवा पर भी दिखाई देने लगता है। खासकर नाइट शिफ्ट करने वाले लोगों को नींद की समस्या का सामना करना पड़ता है। नींद पूरी न होने से चेहरे पर दाग-धब्बे और आंखों के पास डार्क सर्कल हो जाते हैं  जिससे चेहरे की चमक कम हो जाती है और समय से पहले ही त्वचा पर बुढापे के लक्षण दिखने लगते हैं यानि त्वचा पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं।

पाचन शक्ति होती है कमज़ोर

कम नींद का प्रभाव आपके पाचन तंत्र पर भी पड़ता है जिससे पाचन शक्ति कमजोर होती है। जिसके कारण पेट से संबंधित समस्याएं व रोग पैदा होने की संभावना बढ़ जाती है। कम नींद लेने से पाचन क्रिया धीमी भी हो जाती है।

हो सकता है मधुमेह का रोग

अगर आप कम नींद ले रहे हैं तो ऐसा करना आप को मधुमेह यानि शुगर के रोग का शिकार बना सकता है। कम नींद लेने से शरीर का मेटाबोलिज्म गड़बडा जाता है। जिससे इन्सुलिन के लेवल में भी बदलाव होता है और टाइप-2 डायबिटीज होने की संभावना बढ़ जाती है।

इसे भी देखें…‘तनाव’ हो सकता है सेहत के लिए नुकसानदायक….ऐसे पाएं तनाव से छुटकारा…

हड्डियां होती है कमज़ोर

पूरी व भरपूर नींद न लेने से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। नींद न लेने के कारण हड्डियों में पाए जाने वाले मिनरल्स का संतुलन बिगड़ने लगता है जिससे हड्डियां कमजोर होने के साथ-साथ जोड़ों के दर्द की समस्या भी होने लगती है।

बढ़ता है वजन

नींद पूरी न होने से आपका वजन भी बढ़ सकता है। इसका कारण है कि नींद पूरी ना होने से हार्मोनस का संतुलन बिगड़ जाता है। जिसके चलते व्यक्ति का मन हाई कैलोरी वाले पदार्थ खाने को करता है और बिना कुछ सोचे समझे कुछ भी खाने से वजन बढ़ता है और आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं।

पुरुषों व महिलाओं के लिए जरूरी है नींद

पुरुषों व महिलाओं के लिए भरपूर नींद लेना बेहद जरूरी है। कम सोने से यौन स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। शरीर में पाए जाने वाले टेस्टोस्टेरॉन नामक हार्मोन के कारण ही महिलाओं और पुरुषों में शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा पैदा होती है। कम सोने से टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन का लेवल बढ़ने की बजाए कम हो जाता है जिसका सीधा असर यौन स्वास्थ्य पर पड़ता है।

इसे भी देखें…फ्रिज के पानी से करें परहेज़…पानी ठंडा करने का अपनाएं यह तरीका

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY