कब्ज़ से मिलेगा छुटकारा… सलाद में करें इसे शामिल…

भारतीय भोजन पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। भारतीय भोजन का हर कोई दीवाना है। इसका कारण इसमें पड़ने वाले मसाले हैं। इन मसालों के अलावा भारतीय खाने को स्वादिष्ट बनाने वाले प्याज, लहसुन और अदरक खाने के स्वाद को दोगुणा कर देते हैं। इनके बिना खाने का स्वाद फीका ही रहता है। यह तीनों खाने के स्वाद को तो बढ़ाते ही हैं साथ ही इनके सेवन से कई प्रकार के रोगों से छुटकारा भी मिलता है और कई रोग लगने की संभावना भी कम हो जाती है। प्याज के प्रयोग के बिना खाने का स्वाद बढ़ जाता है। इसके अलावा प्याज को कच्चा भी खाया जा सकता है। कच्चे प्याज का सेवन भोजन के साथ सलाद के रूप में भी किया जा सकता है। साथ ही इसका प्रयोग सैंडविच व चाट इत्यादि में भी किया जा सकता है। इतना जरूर है कि कच्चा प्याज खाने के बाद आपके मुंह से दुर्गंध आएगी लेकिन कच्चे प्याज के सेवन के फायदे आपको हैरान कर देंगें।

इसे भी पढ़ें…खून को साफ कर.. दिल के रोगों से बचाएगा यह घरेलु नुस्खा

प्याज के औषधीय गुण

कब्ज को करे दूर

अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो प्याज के सेवन से राहत पा सकते हैं। प्याज में पाए जाने वाले रेशे पेट के लिए बेहद लाभदायक हैं। नियमित रूप में सलाद के तौर पर प्याज खाने से कब्ज दूर होती है। तो कब्ज से राहत पाने के लिए आज से ही रोजाना कच्चा प्याज खाना शुरू कर दें, इससे फायदा होगा।

दिल के रोगों से करे बचाव

कच्चे प्याज के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसमें पाए जाने वाले मिथाइल सल्फाइड और अमीनो एसिड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रण में रखते हैं। कच्चे प्याज के नियमित सेवन से दिल के रोगों से  बचाव होता है।

बालों के लिए है फायदेमंद

बालों के स्वास्थ्य के लिए प्याज का सेवन बेहद फायदेमंद है। इसके प्रयोग से बालों का टूटना व गिरना बंद होता है और सफेद बाल काले होते हैं। इसके लिए बालों में प्याज के रस की मालिश करने से फायदा होता है।  प्याज को पीसकर लेप बनाकर लगाने से कम उम्र में सफेद हुए बाल दोबारा काले हो जाते हैं। इसके अलावा प्याज के रस में दहीं और नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाने से रूसी की समस्या से छुटकारा मिलता है।

इसे भी पढ़ें…यह सच है ! अंदरुनी चोट के उपचार में इनका सेवन है रामबाण…

पथरी की समस्या से दिलाए निजात

पथरी होने पर प्याज का सेवन करने से फायदा होता है। इसके लिए प्याज के रस का सुबह खाली पेट सेवन करने से लाभ होता है। इससे पथरी टुकड़ों में बंटकर पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाती है। इसके अलावा प्याज के रस में चीनी मिलाकर पीने से भी पथरी की समस्या में आराम मिलता है। 

सर्दी-खांसी से दिलाए राहत

सर्दी, खांसी, कफ व गले की खराश में भी कच्चे प्याज का सेवन करने से फायदा होता है। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए कच्चे प्याज का रस पीना फायदेमंद रहता है। प्याज के रस में गुड़ या शहद मिलाकर पीने से इन समस्याओं के जलद राहत मिलती है।

पुरुषों के लिए है लाभकारी

पुरुषों की यौन समस्याओं को दूर करने में प्याज का सेवन लाभकारी रहता है। सफेद प्याज के रस के साथ शहद का सेवन करने से वीर्य में वृद्धि होती है। साथ ही सफेद प्याज का रस, अदरक का रस, शहद और घी का मिश्रण बनाकर 21 दिनों तक लगातार सेवन करने से नपुंसकता दूर होती है। वीर्य वृद्धि के लिए प्याज को पीसकर इसमें गुड़ मिलाकर खाने से फायदा होता है।

गर्मी में लू लगने से करे बचाव

गर्मियों के मौसम में अकसर लू लग जाती है जिससे शरीर बिमार पड़ जाता है। गर्मियों में लू से बचने के लिए रोजाना एक प्याज का सेवन करना फायदेमंद रहता है।

इसे भी पढ़ें…सर्दी-जुकाम व बुखार से मिलेगी जल्द राहत…अपनाएं यह घरेलु नुस्खा

शुगर के रोगियों के लिए फायदेमंद

शुगर के रोगियों के लिए कच्चे प्याज का सेवन लाभदायक रहता है। इसके नियमित सेवन से इंसुलिन का स्तर बढ़ता है। शुगर के रोग से पीड़ित लोगों को कच्चे प्याज को भोजन के साथ सलाद के रूप में रोजाना खाना चाहिए।

कैंसर से करे बचाव

प्याज में पाए जाने वाले तत्व कैंसर के सेलस को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं। इसमें पाया जाने वाला सल्फर ब्रेस्ट, फेफडे, पेट, कोलोन, और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव करता है।

गठिया के दर्द में दे आराम

गठिया के दर्द में भी प्याज का प्रयोग करने से आराम मिलता है। इसके लिए प्याज के रस में उतनी ही मात्रा में सरसों का तेल मिलाकर मालिश करने से गठिया के दर्द से राहत मिलती है। इन दोनों को मिलाकर तकरीबन दो महीने तक लगातार मालिश करने से जोड़ों के दर्द में अधिक फायदा होता है।

खून की कमी को करे दूर

प्याज में पाए जाने वाले गुण खून की कमी यानि एनीमिया को भी दूर करते हैं। इसके लिए रोजाना प्याज खाने से खून की मात्रा में बढ़ोतरी होती है।

इसे भी पढ़ें…रोगों से बचने के लिए करें…इस फल का सेवन

इसके अलावा हरा प्याज खाने के भी कई फायदे हैं। हरा प्याज खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। हरे प्याज के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके नियमित सेवन से चेहरे की झुर्रियां दूर होती हैं और गठिया और अस्थमा रोग में भी लाभ होता है।

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY