बॉलीवुड के वह सितारे जो माह अप्रैल में हुए हमसे जुदा

-ऋषि कपूर, इरफान खान, फिरोज खान, विनोद खन्ना, शमशाद बेगम के नाम प्रमुख

-प्रदीप शाही

चिट्ठी ना कोई संदेस, जाने तुम कौन से देस, जहां तुम चले गए…..। दिवंगत जगजीत सिंह की मधुर आवाज में गाया यह गीत जब कोई हमारा चाहने वाला इस दुनिया से चला जाता है। तो यह मन में कौधने लगता है।

इस फानी दुनिया में मौत एक अटल सत्य है। परंतु कई लोगों की मौत हमें भीतर तक झकझोर कर रख देती हैं। जिनसे हमारा कोई नाता भी नहीं होता है। जी हां, यह पूरी तरह से सत्य है। यह वह लोग हैं, जिन्हें हम प्यार करते हैं। बॉलीवुड के सितारे भी इस प्यार भरे नाते से संबंधित हैं।

इसे भी देखें….इन कलाकारों की कला देख, आप दबा लेंगे दांतों तले अंगुलियां

बॉलीवुड के लिए माह अप्रैल 2020 दुखों से भरा हुआ साबित हुआ है। महज एक दिन के अंतराल में फिल्मी जगत के दो महान सितारे इरफान खान औऱ खूबसुरती की मिसाल ऋषि कपूर का निधन होना उनके चाहने वालों के लिए आसमान से बिजली गिरने समान रहा है। वैसे तो माह अप्रैल लंबे समय से बॉलीवुड के लिए दुखों से ही भरा रहा है। आज हम इरफान खान औऱ ऋषि कपूर के अलावा उन फिल्मी सितारों के बारे बताने जा रहे हैं। जिनका देहांत माह अप्रैल में ही हुआ। इन फिल्मी सितारों में फिरोज खान, विनोद खन्ना औऱ नामवर गायिका शमशाद बेगम के नाम शामिल हैं। एक बात बेहद अहम है कि फिरोज खान औऱ विनोद खन्ना का निधन चाहे अलग अलग वर्ष में हुआ। परंतु इन दोनों का निधन 27 अप्रैल को हुआ था।

इसे भी देखें….VIRUS हमारे दुश्मन नहीं, हैं दोस्त भी ||

ऋषि कपूर का जन्म चार सितंबर 1952 को शो मैन राज कपूर के घर हुआ। मेरा नाम जोकर में बाल कलाकार के रुप में अपने अभिनय का आगाज करने वाले ऋषि कपूर को प्यार से लोग चिंटू कहते थे। जिन्होंने बॉबी फिल्म से बॉलीवुड में एक नई पहचान स्थापित की। एक अभिनेता, निर्माता, निदेशक के रुप में पहचान स्थापित करने वाले ऋषि की अंतिम फिल्म मंटो थी। ऋषि के बेटे रणवीर कपूर फिल्मों में एक स्थापित कलाकार है। जबकि बेटी रिदिमा कपूर एक ड्रेस डिजाइनर हैं। ऋषि कपूर का विवाह अपने जमान की नामवर हिरोईन नीतू सिंह से हुआ था। गौर हो अमिताभ बच्चन के साथ उनकी सबसे अधिक फिल्में रिलीज हुई। कैंसर से पीडित ऋषि कपूर आखिर इस रोग से जीत नहीं पाए।

इसे भीा देखें….जोड़ों के दर्द से लेकर पुराने रोगों को दूर करता है यह तेल

इरफान खान एक कलाकार थे। जिनका असल नाम साहबजादे इरफान अली खान था। राजस्थान के जयपुर में सात जनवरी 1967 के जन्मे इरफान की पहचान केवल बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी थी। इरफान की अंतिम फिल्म अंग्रेजी मीडियम थी। जो 13 मार्च को रिलीज हुई थी। गौर हो इरफान की अम्मी का इंतकाल कुछ दिन पहले ही हुआ था। लॉकडाउन में फंसे होने के कारण इरफान अपनी अम्मी की अंतिम यात्रा में भी शामिल नही हो पाए थे। इरफान ने अपने अपने अंतिम समय में अपनी पत्नी से कहा था कि अम्मी उनको लेने आ रही है। औऱ कुछ समय के बाद उनका निधन हो गया था।

अब हम उन फिल्मी सितारों की बात करते हैं। जो हमें कई साल पहले अलविदा कह गए थे। इनमें प्रमुख तौर से हैं फिरोज खान, विनोद खन्ना औऱ नामवर गायिका शमशाद बेगम।

फिरोज खान  का जन्म 25 सितंबर 1939 को हुआ औऱ निधन 27 अप्रैल 2009 तो हुआ था। फिल्मी अभिनेता के अलावा फिल्म निदेशक के रुप में उनकी खास पहचान थी। कुरबानी, दयावान, जाबांज जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले फिरोज खान की अंतिम फिल्म वेलकम थी। विनोद खन्ना के संग उनका खास लगाव था। उनकी कई फिल्मों में विनोद खन्ना ने अभिनय किया।

विनोद खन्ना का जन्म छह अक्टूबर 1946 को औऱ निधन 27 अप्रैल 2017 को कैंसर के रोग के कारण हुआ था। कुशल अभिनेता औऱ राजनीतिज्ञ में विनोद खन्ना का नाम अहम था। विनोद खन्ना की अंतिम फिल्म रिस्क थी। विनोद खन्ना के तीन पुत्र राहुल खन्ना, अक्षय खन्ना (फिल्मी कलाकार) साक्षी खन्ना औऱ बेटी श्रद्धा खन्ना हैं। विनोद खन्ना का जब देहांत हुआ तो वह गुरदासपुर के सांसद थे।

इसे भी देखें…अदभुत! इस मंदिर में 8 दशकों से जल रही है अखंड ज्योति

नामवर गायिका शमशाद बेगम का जन्म 14 अप्रैल 1919 को हुआ और निधन 23 अप्रैल 2013 को हुआ था। ओपी नैय्यर, नौशाद साहिब संग काम करने वाली शमशाद बेगम की मधुर आवाज में मुगल-ए-आजम, किस्मत, सीआईडी. आरपार, नया दौर में गाए गीत आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।

LEAVE A REPLY