201.41 लाख रुपए से एस.ए.एस. नगर की सडक़ों को सुंदर और साफ़-सुथरा बनाया जायेगा: डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर  

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार राज्य के लोगों को हर सुविधा और साफ़-सुथरा वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए यत्नशील है। इस दिशा में पंजाब सरकार द्वारा 201.41 लाख रुपए की लागत के साथ एस.ए.एस. नगर ( मोहाली) की सडक़ों को सुंदर और साफ़-सुथरा बनाया जायेगा।

ऐसे होंगी सभी बीमारियाँ ठीक, घर में होगा इलाज Dr.Biswaroop Roy Chowdhury

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्थानीय सरकार मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि मोहाली की ए और बी सडक़ों की साफ़-सफ़ाई करने के लिए जोन-1 क्षेत्र के अधीन आने वाली सडक़ों के लिए 46.24 लाख रुपए, जोन- 2 क्षेत्र की सडक़ों के लिए 49.70 लाख रुपए, इसी तरह जोन- 3 और 4 क्षेत्र के अधीन आने वाली ए और बी सडक़ों के लिए 48.57 लाख रुपए और 42.80 लाख रुपए का ख़र्च किया जायेगा।

रसोई का यह मसाला, घटाता है मोटापा, रोजाना पीएं इससे बना जादुई ड्रिंक !

इसके अलावा गाँव सोहाना, कुम्बड़ा और फेज-10 में नगर निगम की ईमारत के रात्रि रहन बसेरे में लाईटों की मरम्मत और रख-रखाव के लिए 14.10 लाख रुपए ख़र्चा जायेगा। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा यह काम करने के लिए पहले ही कार्यवाही शुरू कर दी गई है। कैबिनेट मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि काम की गुणवत्ता को यकीनी बनाया जाये और नियमों की सख़्ती से पालना की जाये।

LEAVE A REPLY