10 दिनों में मोटापे को करें कम, बने स्लिम…

-जीरा व इसका रस करे कई रोगों को दूर
क्या आप मोटापे से परेशान है। क्या आप स्लिम होना चाहते हैं। तो आइए आप को बताएं एक एेसा फार्मूला। जिसके लिए आपको कई भी एक्सरसाइज भी नहीं करनी होगी। डाइटिंग भी नहीं करनी होगी। घर पर बैठ कर ही आप आसानी से शरीर की फालतू चर्बी को हटाने में सफल होंगे। इतना ही नहीं कई अन्य रोगों का उपचार भी किया जा सकेगा। वह औषधि है जीरा। जो हर घर की रसोई में आसानी से उपलब्ध होती है। जीरा एक एेसी औषधि है, जो हमारे व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाता है। जीरा भारत ही नहीं पुराने समय में यह रोमन, ग्रीक और मिस्र संस्कृति का भी खास हिस्सा रहा था।


सौंफ की तरह दिखाई देता है जीरा
जीरा एक एक मसाला है। जो देखने में सौंफ की भांति होता है। संस्कृत में इसे जीरक कहा जाता है। जिसका अर्थ है, अन्न को पचाने में मदद करने वाला। जीरा ऍपियेशी परिवार का एक पुष्पीय पौधा है। इसकी उपज पूर्वी भूमध्य सागर से लेकर भारत तक होती है। जीरे को कई व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के लिए साबुत या पिस कर मसाले के रूप में प्रयुक्त किया जाता है। अंग्रेज़ी भाषा में इसे क्युमिन कहा जाता है। इसका पौधा 30–50 सेंटीमीटर तक ही बढ़ता है। इसको हाथ से ही तोड़ा जाता है।

इन्हें भी पढ़ें…18 साल के बाद भी बढ़ सकता है बच्चों का कद, करें सेवन…
जीरे व इसके रस के सेवन से होते हैं यह लाभ
प्रकृति की अनमोल देन जीरे व इसके रस के सेवन से कई रोगों को घर बैठे ही दूर किया जा सकता है। इसके प्राकृतिक गुणों को तो वैज्ञानिकों ने भी स्वीकार किया है। जीरा शरीर के सभी अंगों के लिए बहुत लाभदायक माना गया है। जारी की तासीर गर्म होती है।

 

इन्हें भी पढ़ें….उतर जाएगा चश्मा, नहीं रहेगा मोटापा, हैंगओवर भी करता है ये दूर


मोटापा कम करे इसका सेवन
जीरा मोटापा कम करने में बेहद उपयोगी है। जीरे के पाउडर के सेवन से शरीर की चर्बी कम होती है। जीरे को भिगो कर रखने के बाद पानी का सेवन अत्यंत लाभ करता है। जो मोटापे को कम करता है। पांच ग्राम दही के साथ जीरे का सेवन मोटापे को कम करता है। 10 दिनों में ही इसके परिणाम दिखने लग जाते हैं।

 

शूगर के स्तर को करे कम
जीरे में शूगर के स्तर को कम करने के गुण हैं। डायबिटीक लोगो के लिए जीरा अत्यंत लाभकारी है। इतना ही नहीं जीरे में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। जिससे यह खून की कमी यानी एनीमिया की समस्या को समाप्त करता है। रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है।


त्वचा की सुदंरता को रखे कायम, इंफेक्शन से बचाए
शरीर में पसीने और फुंसियों के कारण त्वचा खराब हो जाती है। जीरे का नियमित प्रयोग करने से त्वचा सुंदर बनी रहती है। शरीर स्वस्थ रहता है। विटामिन E की भरपूर मात्रा होने के कारण जीरे का सेवन त्वचा को स्वस्थ बनाता है। जीरे में प्राकृतिक तेल होने के साथ-साथ एंटी फंगल गुण होते हैं। जिस वजह से त्वचा इंफेक्शन से बची रहती है।

इन्हें भी पढ़ें…त्वचा रहे जवां, खूबसूरती, उर्जा बढ़ाए, तनाव होता है दूर….

हथेलियों की गर्मी से दिलाए निजात
कई लोग हथलियों में अक्सर गर्मी महसूस करते हैं। जीरे को पानी में उबालकर ठंडा करके कर पीने से इस समस्या से निजात मिलती है। । हर बार गुनगुना जीरे वाला पानी पीने से अधिक लाभ होता है।

दमे के मरीजों के लिए बेहद लाभदायक
जीरा का सेवन दमे के मरीजों को लाभ देता है। इसमें थायमोक़्यीनॉन नामक एक खास तत्व होता है, जो दमे को बढ़ने से रोकता है।

इन्हें भी पढ़ें…झुर्रियां होंगी कम, रूसी से मिलेगा छुटकारा

रुसी से दिलाए छुटकारा
जीरे के सेवन से रूसी से भी छुटकारा आसानी से पाया जा सकता है। जीरे को तेल में थोड़ा गर्म करने के बाद गुनगुने तेल की सिर पर मसाज करने से रूसी से छुटकारा मिलता है।

प्रदीप शाही

LEAVE A REPLY