हर प्रकार की शारीरिक कमज़ोरी होगी दूर…करें इसका सेवन

भारतीय रसोई में कुछ ऐसे मसालों का प्रयोग किया जाता है जो भोजन के स्वाद को बढ़ा देते हैं और साथ ही इनका सेवन सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आज हम आपको एक ऐसे ही मसाले के बारे में जानकारी देंगे जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। हम बात कर रहे हैं धनिया पाउडर या सूखा धनिया यानि धनिया के बीजों की। इसका इस्तेमाल खाने के स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए प्रत्येक रसोई में किया जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि सूखा धनिया सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। फाइबर, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुणों से भरपूर धनिया पाउडर की तासीर ठंडी होती है। इस लिए यह पेट की समस्याओं , एसिडिटी और जलन आदि को दूर करता है। इसके अतिरिक्त इसका सेवन ब्लड शुगर ,  यूरिन इंफेक्शन आदि में भी लाभदायक सिद्ध होता है। इन गुणों के कारण ही इसे यूरोप के कई देशों में एंटी डायबीटिक पौधा भी कहा जाता है।

सूखा धनिया यानि धनिया बीज के फायदे

पाचन संबंधी समस्याओं को करे दूर

सूखे धनिए की तासीर ठंडी होती है। इस लिए पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में धनिया पाउडर विशेष रूप में लाभकारी है। इसके सेवन से कब्ज, गैस,उल्टी, दस्त, पेट दर्द और अपच जैसी पेट की समस्याएं दूर होती हैं। इसके लिए धनिया पाउडर ,एक चुटकी हींग और काला नमक मिलाकर पानी के साथ लेने से फायदा होता है।

इसे भी पढ़ें…पेट के रोग चुटकियों में होंगे छूमंतर…वजन भी होगा कम

ब्लड शुगर के स्तर को रखे नियंत्रित

धनिया पाउडर शुगर के रोगियों के लिए लाभदायक है। इसके सेवन से शरीर में शुगर का स्तर कम होता है और इंसुलिन की मात्रा बढ़ती है। इसके नियमित सेवन से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल निंयत्रित रहता है।

कमज़ोरी को करे दूर

शारीरिक कमज़ोरी को दूर करने में धनिया का प्रयोग व सेवन विशेष गुणकारी है। इसके लिए रात को 10 ग्राम धनिया पाउडर और 10 ग्राम आंवला पाउडर को पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी को पीने से शारीरिक कमज़ोरी के साथ ही चक्कर आना और घबराहट जैसी समस्याएं दूर होती  हैं।

वजन घटाने में करे मदद

सूखे धनिए में वजन कम करने वाले गुण भी पाए जाते हैं। सूखे धनिए को पानी में उबालकर कुछ दिनों तक लगातार पीने से वजन कम होता है।

सूजन को करता है कम

धनिए में सूजन को कम करने वाले एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण पाए जाते हैं धनिए के सेवन से सूजन कम होती है।

इसे भी पढ़ें…अमृत समान गुण समेटे है गुणकारी एलोवेरा….

पेशाब ना आने पर करे इसका सेवन

पेशाब न आने की समस्या को दूर करने में सूखा धनिया मदद करता है। इसके लिए  आंवला, मिश्री, गोखारो और पुनर्न्वा जड़ को बराबर मात्रा में पीसकर पाउडर बनाकर सुबह-शाम इस चूर्ण का 1-1 चम्मच सेवन करने से पेशाब न आने की समस्या को दूर हो जाती है।

संक्रमण से बचाए

धनिए का नियमित रूप से सेवन करने से संक्रमण से बचा जा सकता है। इसके सेवन से पेट के कीड़े और हानिकारक बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। और साथ ही पेट को ठंडक भी मिलती है और पेट की जलन दूर होती है।

सर्दी-जुकाम में है फायदेमंद

धनिए के बीजों यानि सूखे धनिए में विटामिन सी और जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं। इसके लिए सूखे धनिए को उबालकर इसका पानी पीने से सर्दी-जुकाम में लाभ होता है।

खून की कमी को करे दूर

धनिए में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है इसके सेवन से खून में हिमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

थाइरायड में है फायदेमंद

थाइरायड की समस्या में धनिए का पानी पीने से फायदा होता है। रातभर धनिए को पानी में भिगोकर सुबह उस पानी को पीना फायदेमंद रहता है।  इस पानी को दिन में दो बार भी पिया जा सकता है। यानि सुबह और शाम पिया जा सकता है। इसके नियमित सेवन से हाइपरथाइरयज्म जैसी समस्या में फायदा होता है।

इसे भी पढ़ें…पुरानी से पुरानी ‘कब्ज़’ होगी दूर…एक बार आजमाएं यह घरेलु नुस्खा

धनिया के सेवन के नुकसान

धनिए का अधिक सेवन लिवर के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके ज्यादा मात्रा में सेवन से एलर्जी हो सकती है। इससे चक्कर आना, सूजन, सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गर्भवती महिलाओं  और बच्चे को दूध पिलाने वाली महिलाओं को इसका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY