सिर से लेकर पैर तक के अनेक रोगों का है सिर्फ एक आसान घरेलू इलाज

धर्मेन्द्र संधू

-अनेक रोगों की एक दवा इसबगोल

घर पर कुछ ऐसी चीज़ें मौजूद होती हैं जिनके कुछेक फायदों के बारे में तो हम सभी जानते हैं। ऐसा ही एक पदार्थ है ‘इसबगोल’। इसबगोल के कुछ ऐसे फायदे भी हैं जो बहुत कम लोगों को पता हैं। आज हम इसबगोल के ऐसे फायदों के बारे में बताएंगे जिन्हें सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

इसे भी देखें…बड़े काम हैं इस बेल के पत्ते… फायदे सुनकर खिसक जाएगी पैर तले की ज़मीन

इसबगोल को अंग्रेजी में ‘सिलीअम हस्क’ कहा जाता है। खासकर पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए इसबगोल का प्रयोग ज्यादातर घरों में किया जाता है। इसबगोल में लैक्सटिव, डाइयूरेटिक व कूलिंग गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसबगोल का प्रयोग आयुर्वेद में भी किया जाता है। इसबगोल से जुड़ी खास बात यह है कि इसबगोल का सेवन कब्ज़ होने पर भी किया जा सकता है और डायरिया होने पर भी। इसबगोल मुख्य रूप से पाचन तंत्र में सुधार करने व आंतों को साफ करने का काम करता है। इसका प्रयोग करने से पहले इसकी मात्रा के बारे में किसी डाक्टर या आयुर्वेद के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। वैसे भी एक समय में एक या दो चम्मच से ज्यादा इसबगोल का सेवन नहीं करना चाहिए।

इसबगोल के फायदे

इसे भी देखें…ईलाज से ज्यादा जरूरी है परहेज, क्या हैं सिरदर्द व migraine से बचने के उपाय…

पाचन तंत्र को बनाए मज़बूत

पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करके इसबगोल पाचन शक्ति को बढ़ाता है। नियमित रूप में इसबगोल खाने से पेट साफ होता है और पेट में मौजूद जहरीले तत्व यानि टाॅक्सिन आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इसमें मौजूद फाइबर आंत की सफाई करने में मदद करता है। पाचन तंत्र की मज़बूती के लिए भोजन के बाद दूध के साथ इसबगोल का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी देखें…बड़े काम के हैं इस पेड़ के पत्ते…खाने से कई रोग होते हैं जड़ से खत्म

एसिडिटी को करता है दूर

पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए इसबगोल दवाई की तरह काम करता है। इसबगोल में पाए जाने वाले गुण व तत्व पेट में बनने वाले एसिड को कम करने में सहायता करते हैं। इसके सेवन से एसिड का असर कम होता है और एसिडिटी से छुटकारा मिलता है। एसिडिटी से बचने के लिए भोजन करने के बाद ठंडे पानी के साथ इसबगोल खाया जा सकता है।

कब्ज़ से दिलाए राहत

कब्ज़ से छुटकारा पाने के लिए प्राचीन समय से ही इसबगोल का इस्तेमाल होता आ रहा है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। नियमित रूप में रात को सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ इसबगोल का सेवन करना फायदेमंद रहता है। इससे सुबह आसानी से पेट साफ होता है और कब्ज़ की समस्या दूर होती है।

इसे भी देखें…सुबह भूलकर भी खाली पेट न खाएं यह चीज़ें…उठाना पड़ सकता है नुकसान

डायरिया की समस्या में लाभदायक

इसबगोल कब्ज़ से तो राहत दिलाता है साथ ही डायरिया होने पर भी इसबगोल का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ताज़ा दही में इसबगोल डालकर खाने से डायरिया की समस्या में आराम मिलता है। इस दौरान दिन में दो बार इसबगोल व दही का सेवन किया जा सकता है।

शुगर के रोग में लाभकारी

शुगर के रोगियों के लिए इसबगोल का उपयोग विशेष रूप से लाभकारी है। इसमें मौजूद जेलाटिन नामक तत्व शरीर में ग्लूकोज के विघटन की गति को कम कर देता है। वैसे भी फाइबर को लेकर किए गए अध्ययनों में पाया गया है कि अगर शुगर के रोगी फाइबर से युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करते हैं तो ब्लड शुगर का लेवल कम होता है। लेकिन फिर भी मधुमेह के रोगियों को इसबगोल का सेवन करने से पहले डाक्टर से परामर्श कर लेना चाहिए।
इसे भी देखें…बुज़ुर्गों व बच्चों के लिए गुणकारी है यह चीज़ हड्डियां होंगी मज़बूत अब नहीं रुकेगा बच्चों का विकास

दिल के रोगों से करे बचाव

दिल के रोगों से बचने के लिए इसबगोल का सेवन करने से फायदा होता है। फाइबर से युक्त इसबगोल कोलेस्टरोल को सोखता है। जिससे आंत में जहरीले, अधिक फैट वाले व हानिकारक पदार्थ नहीं जमते, जिससे दिल के रोगों से बचाव होता है।

बवासीर का उपचार

इसबगोल में मौजूद फाइबर व लैक्सटिव गुण पेट को साफ करने में सहायता करते हैं। यह फाइबर घुलनशील व अघुलनशील दोनों प्रकार के होते हैं। अगर रात को सोने से पहले पानी के साथ नियमित रूप में इसबगोल का सेवन किया जाए तो बवासीर की समस्या में आराम मिलता है।

इसे भी देखें…मोटापा चुटकियों में होगा छूमंतर…आजमाएं यह आसान घरेलु उपाय

वजन कम करने में उपयोगी

इसबगोल खाने से वजन कम होता है। इसका कारण है कि जब एक बार आप इसबगोल खा लेते हैं तो काफी समय तक आपका पेट भरा रहता है। साथ ही इसे खाने से पेट भी आसानी से साफ होता है। पेट का पूरी तरह से साफ न होना व पाचन में गड़बड़ी होना भी मोटापे के व वजन बढ़ने के कारण माने जाते हैं। वजन कम करने के लिए आप इसबगोल को पानी में भिगोकर, नींबू का रस डालकर सुबह खाली पेट खा सकते हैं।

इसे भी देखें…मोम की तरह पिघलेगी फैट, देखते ही देखते मोटापा होगा कम, बस पानी में मिलाएं यह चीज़

इसबगोल खाने के नुकसान

इसबगोल का सेवन पेट की समस्याओं के साथ ही अन्य स्वास्थ्य समस्याओं में बेहद फायदेमंद है। लेकिन फिर भी इसका प्रयोग सीमित मात्रा में व डाक्टर की सलाह से ही करें। खासकर पेट में ब्लॉकेज की समस्या रहने या एपेंडिक्स आदि का आपरेशन करवा चुके लोगों को इसबगोल के सेवन से परहेज़ करना चाहिए। इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान भी इसबगोल का किसी भी प्रकार से सेवन करने से पहले डाक्टर की सलाह जरूर लें। साथ ही इसबगोल का सेवन करने के बाद पेट में भारीपन, दर्द या मरोड़ जैसी समस्या लगे तो इसका सेवन तुरंत बंद कर दें। बच्चों को इसबगोल देने से पहले एक बार डाक्टर से जरूर पूछ लें। अगर आप किसी रोग की दवाई खा रहे हैं तो इसबगोल दवाई के असर को कम भी कर सकता है।

इसे भी देखें..पाचन तंत्र रहेगा ठीक…रोगों से होगा बचाव…करें इस फल का सेवन.

LEAVE A REPLY