सरकारी कर्मचारियों ने की गलती, खामियाजा भुगत रहा है बुजुर्ग, कारण जान आप रह जाएंगे हैरान

नगरपालिका घरौंडा के कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। हुआ यूं कि मृत पुत्र की जगह पिता का नाम लिखने व आधार कार्ड लिंक होने से पिता की पेंशन कट गई। जिससे बुजुर्ग पिछले एक वर्ष से समाज कल्याण विभाग कार्यालय व नगर पालिका के चक्कर काट रहा है।

इसे भी देखें….महिला सांसद का दिग्विजय सिंह को करारा जवाब, राफेल के दाम को लेकर पूछा था सवाल || Haryana News ||
गांव कैमला के वासी पीड़ित रणधीर सिंह ने बताया कि एक वर्ष पहले मेरे लड़के की मृत्यु हो गई थी। जिसका मैं प्रमाण पत्र दर्ज कराने के लिए नगर पालिका घरौंडा में आया था। नगरपालिका के कर्मचारियों ने लड़के की मृत्यु से संबंधित जो भी कागजात मांगे मैंने सभी कागजात नपा कर्मचारियों को दे दिए थे। नगरपालिका कर्मचारियों ने लड़के कुलदीप की जगह मृत्यु प्रमाण पत्र में मेरा नाम लिख दिया और साथ में मेरा आधार कार्ड लिंक कर दिया। जिससे मेरी बुढ़ापा पेंशन भी कट गई।

इसे भी देखें….सिख भाईचारे के लिए बड़ी खबर,इस नेता ने की विदेश मंत्रालय से बात,जल्द लगेगा वीजा || Afghanistan|| Sikh
नगरपालिका घरौंडा के पार्षद ने भी नगरपालिका कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं।

घरौंडा से सुरेन्द्र पांचाल की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY