संपन्न राजनीतिक परिवारों ने निजी लाभ के लिए हमारे नौजवानों का रोजग़ार छीना-मुख्यमंत्री

जल आपूर्ति एवं स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान में नए भर्ती हुए नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे

पंजाब की पुरातन शान की बहाली के लिए प्रतिबद्धता दोहराई

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि रसूखदार राजनीतिक परिवारों के निजी लाभ होने के कारण राज्य विकास पक्ष से पिछड़ गया और हमारे नौजवानों से रोजग़ार के अवसर चूक गए। आज यहाँ म्यूनिसीपल भवन में जल आपूर्ति एवं स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभागों में नए भर्ती हुए नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपने के मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि इन राजनीतिक परिवारों ने निजी हितों के लिए हमारे नौजवानों का भविष्य तबाह कर दिया।

अचानक आने वाले रोगों का ऐसे करें तुरंत इलाज… | Dr. Vijata Arya

उन्होंने कहा कि इन परिवारों ने अपने निजी फ़ायदों के लिए राज्य के हित दांव पर लगाने से भी गुरेज़ नहीं किया। भगवंत मान ने कहा कि इन परिवारों ने पंजाब और हमारे नौजवानों के साथ धोखा किया है, जिस कारण ही इनको बाहर का रास्ता देखना पड़ा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार राज्य की पुरातन शान बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि उनके लिए यह बहुत गौरव और संतुष्टी की बात है कि टाटा ग्रुप राज्य में लुधियाना के नज़दीक 2600 करोड़ रुपए के निवेश के साथ बड़ा प्रोजैक्ट स्थापित कर रहा है।

Aluminum के बर्तन में खाना बनाना क्यों होता है हानिकारक

उन्होंने आगे कहा कि टाटा स्टील द्वारा जमशेदपुर के बाद बड़ा निवेश किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में राज्य में और औद्योगिक प्रोजैक्ट भी स्थापित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पंजाब के अनुकूल माहौल के स्वरूप बड़ी कंपनियाँ निवेश कर रही हैं और अब प्रोजैक्ट स्थापित करने के लिए सीधा पंजाब के साथ एम.ओ.यू. किया जाता है, जबकि इससे पहले निवेशकों को सत्ताधारी राजनीतिक परिवारों के साथ ‘एम.ओ.यू.’ करने के लिए मजबूर किया जाता था, जिस कारण निवेशक पंजाब से मुँह फेर लेते थे।’’

भरोसा नहीं है सरकार पर, फिर भी उम्मीद है रोजगार नीति लागू होने की

भगवंत मान ने कहा कि उनसे पहले सत्ताधारी ऐसे प्रोजैक्टों से इन परिवारों को मिलने वाले फ़ायदे पूछते थे परन्तु अब हम इन प्रोजैक्टों से नौजवानों को मिलने वाली नौकरियाँ पूछते हैं। आज नए भर्ती हुए नौजवानों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपनी सख़्त मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले नौजवान इस नौकरी के हकदार हैं क्योंकि वह कड़े इम्तिहानों से गुजऱ कर मैरिट के आधार पर चुने गए हैं। भगवंत मान ने कहा कि बाकी भर्ती भी पूरी पारदर्शिता से की जा रही है, जिसको जल्द ही पूरा किया जाएगा।

सरकार ने खुश किए अध्यापक, टोल प्लाजा हुए बंद ! फिर शुरू होगा किसान आन्दोलन !

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आम आदमी सरकार ने राज्य में पहला फ़ैसला नौजवानों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का किया था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब हरेक विभाग के कामकाज को सुचारू बनाने के लिए प्रयास कर रही है, जिससे लोगों को किसी किस्म की परेशानी ना हो। भगवंत मान ने आगे कहा कि ऐसा तभी संभव हो सकता है, यदि खाली पद पहल के आधार पर भरे जाएँ।

नाखूनों को खूबसूरत और मजबूत बनाने के लिए ये अवश्य करें।

इन उम्मीदवारों की पीठ थपथपाते हुए मुख्यमंत्री ने उनको अपने-अपने पदों पर ड्यूटी निभाते हुए लोगों की सेवा करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने इन नौजवानों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाने के लिए कहा, जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुँचे। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ने कुछ महीनों में वह काम कर दिखाए, जो पिछले 75 सालों में नहीं हुए और आने वाले समय में भी हमारी सरकार इसी रफ़्तार से लगी रहेगी।

ऐसे होगा घर पर ही, चुटकियों में पेट दर्द दूर

इस मौके पर जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ेमाजरा, विधायक जगदीप गोल्डी और अजीतपाल सिंह कोहली, प्रमुख सचिव आपूर्ति एवं स्वच्छता डी.के. तिवाड़ी,Chief Minister Bhagwant Mann सचिव स्वास्थ्य अजोए शर्मा, डायरैक्टर जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विपुल उज्जवल और अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY