लखीमपुर जा रही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को पुलिस हिरासत में लिया

नई दिल्ली: लखीमपुर खीरी के तिकोनिया इलाके में हुई हिंसा में कई किसानों समेत आठ लोगों के मारे जाने के बाद सोमवार तड़के मौके पर जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को रास्ते में हिरासत में ले लिया गया. प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के बाद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दूसरी बटालियन गेट पर हंगामा किया और उनकी रिहाई की मांग की।

NRI ने किया ऐसा काम जो सरकारें आज तक नहीं कर सकीं

बताया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दूसरी बटालियन से निकल रहे सीओ के वाहन को भी रोक लिया और वापस अंदर भेज दिया. फिलहाल कार्यकर्ता गेट पर ही नारेबाजी कर रहे हैं। प्रियंका गांधी और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा को पुलिस लाइन लाया गया और फिर पुलिस लाइन से दूसरी बटालियन पीएससी में स्थानांतरित कर दिया गया। दूसरी बटालियन के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह।

आज (4th october 2021 ) का इतिहास || Aaj ka itihas || HISTORY||

वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। मौके पर पहुंचकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और फिर दूसरी बटालियन के अंदर जाकर प्रियंका गांधी से मुलाकात की. राकेश टिकैत ही लखीमपुर पहुंच सके। प्रियंका गांधी और चंद्रशेखर आजाद को रास्ते में रोक दिया गया। बाकी नेताओं को नजरबंद कर दिया गया। सीएम भूपेश बघेल और चरण सिंह चन्नी के विमानों को उतरने नहीं दिया गया।

-NAV GILL

LEAVE A REPLY