रोगों से बचने के लिए करें…इस फल का सेवन

प्रकृति ने हमें कई प्रकार के फल, सब्ज़ियां और जड़ी-बूटियां दी हैं। यह खाद्य पदार्थ हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं। पोषक तत्वों से भरपूर यह फल इत्यादि खाद्य पदार्थ हमारे शरीर का पोषण करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही फल के बारे में जानकारी देंगे जो गुणों का खज़ाना है। वो गुणकारी फल है ‘पपीता’। यह फल बाजार में आसानी से मिल जाता है और घर पर थोड़ी सी जगह पर भी इसका पौधा उगाया जा सकता है। यह फल स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।

पपीते के फायदे

पाचन तंत्र को रखे ठीक

पपीते के सेवन से पाचन तंत्र सही रहता है। पपीते में भोजन को पचाने वाले एंजाइम्स और डाइट्री फाइबर्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इन तत्वों के कारण पाचन तंत्र सही काम करता है और पेट की समस्याएं दूर हेाती हैं।

इसे भी पढ़ें…गंजापन होगा दूर… बालों का झड़ना होगा बंद.. अपनाएं यह घरेलु नुस्खा

त्वचा के लिए है फायदेमंद

त्वचा को निखारने और समस्याओं से राहत पाने के लिए पपीते को खाने और चेहरे पर लगाने से फायदा होता है। पपीते में पापेन नामक तत्व पाया जाता है जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाता है और त्वचा को साफ करके चमकदार बनाता है। साथ ही पपीते का पेस्ट बनाकर चेहरे पर मसाज करने से त्वचा साफ हो जाती है और त्वचा संबंधी रोग दूर होते हैं।

कैंसर से करे बचाव

पपीता खाने से कैंसर जैसे भयानक रोग से बचाव होता है। पपीते में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो रेडिकल डैमेज से कोशिकाओं का बचाव करते हैं। पपीते का नियमित रूप से सेवन करने से प्रोस्टेट और कोलोन कैंसर से बचाव होता है।

वजन करे कम

पपीते का सेवन करने से वजन भी कम किया जा सकता है क्योंकि पपीते में काफी मात्रा में कैलोरीस होती हैं। वजन कम करने वाले लोगों को पपीते का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें फाइबरस भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो वजन कम करने में मदद करते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए

पपीते के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिसके चलते कई प्रकार के रोगों से बचाव होता है। रोगों से बचने के लिए नियमित रूप से पपीते का सेवन करने से फायदा होता है।

इसे भी पढ़ें…40 दिनों तक करें सेवन, पथरी होगी जड़ से समाप्त

स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए है लाभदायक

कच्चे पपीते का सेवन स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए लाभदायक है। इसके सेवन से शरीर में एंजाइमस और न्यूट्रिशंस तत्वों की कमी पूरी होती है। इसके सेवन से दूध भी बढ़ता है।

हड्डियों को करे मजबूत

पपीते का सेवन हड्डियों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। पपीते में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसके नियमित सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं।

आंखों की रोशनी बढा़ए

पपीते में पाया जाने वाला विटामिन सी आंखों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। पपीते का सेवन करने से आंखों की समस्याओं में फायदा होता है। आंखों की रोशनी बढ़ती है।

महिलाओं के लिए है फायदेमंद

महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए पपीते का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से दर्द में आराम मिलता है और मासिक धर्म भी नियमित रहता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कम

पपीते में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। कोलेस्ट्रॉल के लेवल को  नियंत्रित करने में पपीते का सेवन लाभदायक रहता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व भी पाए जाते हैं जो इस समस्या से राहत दिलाते हैं।

कच्चा पपीता है लीवर के लिए फायदेमंद

कच्चे पपीते का सेवन करने से लीवर संबंधी रोगों में फायदा होता है। इसके सेवन से पीलिया के रोग में आराम मिलता है। कच्चे पपीते का सेवन सब्जी बनाकर या चटनी के रूप में भी किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें…पुरानी से पुरानी खाँसी को खत्म करेगा…यह घरेलु नुस्खा

पपीते के सेवन के नुकसान

पपीते की तासीर गर्म होती है। गर्भावस्था के समय महिलाओं को इसका अधिक सेवन नहीं करना चाहिए इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान हो सकता है। पपीते का सेवन करने से पहले गर्भवती महिलाओं को डाक्टर की सलाह लेनी चाहिए। पपीते का ज्यादा मात्रा में सेवन करना पेट और आंतों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY