रोगों से बचना है तो जी भरकर पिएं यह पदार्थ

धर्मेन्द्र संधू

दूध से बने पदार्थ दही, घी, पनीर और लस्सी यानी छाछ स्वास्थ्य के लिए उपयोगी माने जाते हैं। इन पदार्थों में लस्सी भी स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर होती है। लस्सी कई प्रकार से बनाई जा सकती है जैसे दही को मथने के बाद मक्खन निकालने पर लस्सी ही शेष बचती है। इसके अलावा दही में पानी मिलाकर भी लस्सी बनाई जाती है और कुछ लोग कच्चे दूध में पानी डालकर कच्ची लस्सी बनाते हैं। लस्सी को नमक डालकर भी पी सकते हैं और चीनी डालकर भी।

इसे भी देखें…दिनों में ही वजन होगा कम….बस रोज़ाना पी लें यह जूस

लस्सी पीने के फायदे

पाचन तंत्र के लिए उपयोगी है लस्सी

पाचन शक्ति को मजबूत करने के लिए लस्सी जरूर पिएं। लस्सी पीने से पाचन शक्ति में सुधार होता है। बदहजमी, गैस एसिडिटी से बचने के लिए लस्सी में काली मिर्च काला नमक और साथ ही जीरे को भूनकर बारीक पीसकर डाल सकते हैं। इसके अलावा कब्ज की समस्या में भी लस्सी लाभकारी है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करती है लस्सी

रोग प्रतिरोधक क्षमता का सही रहना जरूरी है, नहीं तो आप संक्रमण और अन्य रोगों का शिकार हो सकते हैं। लस्सी में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं। लस्सी में मुख्य रूप से विटामिन डी और लैक्टिक एसिड पाया जाता है। यह दोनों ही बैक्टीरियल इंफेक्शन से शरीर की रक्षा करते हैं।

इसे भी देखें…सोने से भी कीमती हैं इस सब्ज़ी के बीज…बाहर फेंकने की न करें गलती

बालों के लिए फायदेमंद है लस्सी

पुराने समय में अक्सर लोग लस्सी से बालों को धोया करते थे। खासकर लोग लस्सी को दो-तीन दिन पड़ी रहने देते थे जिससे वह ज्यादा खट्टी हो जाती थी। आज भी कुछ बुजुर्ग बाल धोने के लिए खट्टी लस्सी का इस्तेमाल करते हैं। लस्सी बालों की समस्याओं जैसे बालों का झड़ना, उम्र से पहले बालों का सफेद होना रूसी इत्यादि से छुटकारा दिलाती है। यह प्राकृतिक कंडीशनर की तरह काम करती है।

पेट की गर्मी को शांत करती है लस्सी

पेट की गर्मी को शांत करने के लिए लस्सी को अपने आहार में शामिल करें। लस्सी पीने से मुंह के छाले ठीक होते हैं क्योंकि अक्सर देखा गया है कि अगर लीवर में गर्मी होगी तो मुंह में छाले होने लगेंगे। इसके अलावा लगातार किसी रोग की दवाई खाने से पेट में गर्मी हो जाती है, इसके लिए भी लस्सी उपयोगी है। साथ ही लस्सी इन दवाईयों से पेट में पैदा होने वाली अन्य समस्याओं को भी दूर करती है। पेट में जलन या एसिडिटी होने पर भी कच्ची लस्सी फायदेमंद होती है।

इसे भी देखें…दिल और गुर्दों के रोगों से बचना है तो खाएं यह मौसमी सब्ज़ी

हड्डियों को मजबूती प्रदान करती है लस्सी

लस्सी को अगर आप अपने आहार में शामिल करते हैं तो हड्डियों की समस्याओं से बच सकते हैं। लस्सी में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो हड्डियों के लिए जरूरी होती है।

वजन कम करने में करे मदद

लस्सी में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है इसलिए वजन कम करने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है। इसमें फैट के बराबर होती है। इसलिए वजन कम करने में मदद मिलती है और आप मोटापे के कारण होने वाली बीमारियों से बचे रहते हैं।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है लस्सी

लस्सी में हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने वाले गुण पाए जाते हैं। लस्सी में मौजूद पोटेशियम अन्य तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

इसे भी देखें…अब रंग बदलने लगा कोरोना, नये नये तरीकों से फैलने लगा वायरस

त्वचा के लिए लाभकारी है लस्सी

लस्सी पीना त्वचा के लिए भी लाभकारी है। इसमें त्वचा की समस्याओं जैसे रूखापन, कील मुहांसों आदि को दूर करने वाले गुण होते हैं। इसके अलावा अगर आप रोजाना नियमित रूप से लस्सी पीते हैं तो त्वचा की झुर्रियां दूर होती हैं और उम्र से पहले शरीर पर दिखाई देने वाले बुढ़ापे के लक्षण कम होते हैं।

शरीर के विषैले पदार्थों को निकाले बाहर

लस्सी पीने से शरीर के हानिकारक विषैले तत्व आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इसलिए शरीर को साफ रखने के लिए रोजाना एक गिलास लस्सी पी सकते हैं।

लस्सी पीने के नुकसान

लस्सी सेहत के लिए गुणकारी है लेकिन इसे पीने से पहले यह जरूर जान लें कि लस्सी शुद्ध हो क्योंकि आजकल बाजार में लस्सी के साथ ही अन्य मिलावटी दूध उत्पाद धड़ल्ले से बिक रहे हैं। इसलिए लस्सी की शुद्धता की जांच जरूर करें नहीं तो शरीर को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा अधिक मात्रा में लस्सी का सेवन पेट की समस्याओं मुख्य रूप से दस्त का कारण भी बन सकता है।

इसे भी देखें…8 एमएम तक की पथरी आसानी से हो जाएगी किडनी से बाहर… सबसे सरल उपाय

LEAVE A REPLY