यह तेल करेगा हर दर्द को दूर….घर बैठे अपनाएं यह सस्ता व अचूक उपाय

आज हम आपको एक ऐसे पदार्थ के बारे में जानकारी देंगें जिसका इस्तेमाल पूजा के दौरान किया जाता है। लेकिन इस पदार्थ में औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। हम बात कर रहे हैं पूजा व धार्मिक अनुष्ठानों में प्रयुक्त होने वाले ‘कपूर’ की। कपूर का इस्तेमाल कई प्रकार के रोगों से निजात पाने के लिए किया जाता है। खासकर त्वचा और बालों के लिए कपूर बेहद फायदेमंद है क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें…जानिए ‘पंचामृत’ बनाने की पूरी विधि…इसके सेवन से कई रोगों से मिलेगी मुक्ति

कपूर सिनामोमस कैफोरा नामक पेड़ से प्राप्त किया जाता है। कपूर के पेड़ मुख्य रूप से चीन, और जापान में पाए जाते हैं। भारत के देहरादून, सहारनपुर व मैसूर में भी कपूर की पैदावार होती है। कपूर के पेड़ के पत्तों से भी कपूर की गंध जैसी गंध आती है। कपूर के पेड़ के तने में पड़ने वाले चीरों में कपूर पाया जाता है।

कपूर के फायदे

बालों की समस्याओं को करे दूर

बालों की समस्याओं में कपूर का प्रयोग करने से फायदा होता है। बालों को गिरने व झड़ने से रोकने के लिए कपूर के तेल का इस्तेमाल करने से लाभ होता है। कपूर के तेल के प्रयोग से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। बालों को अधिक पोषण देने के लिए कपूर के तेल में अंडे या दही का प्रयोग भी किया जा सकता है। बालों को लम्बे और घने करने में कपूर के तेल का प्रयोग मदद करता है। कपूर के तेल का प्रयोग नारियल के तेल में मिलाकर किया जा सकता है। कपूर का तेल बालों में लगाने से जूंएं भी मर जाती हैं।

इसे भी पढ़ें…बवासीर की समस्या से निजात दिलाएगा… यह घरेलु नुस्खा

त्वचा के लिए है फायदेमंद

औषधीय गुणों से भरपूर कपूर त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसके प्रयोग से चेहरे के कील मुंहासों से छुटकारा मिलता है। और यह मुंहासों की लाली और जलन को दूर कर मुंहासों को होने से रोकने में मदद करता है। त्वचा की जलन से राहत पाने के लिए कपूर को पानी में घोलकर प्रभावित स्थान पर लगाने से फायदा होता है। कपूर में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण से बचाव करते हैं। 

दर्द से दिलाए राहत

कपूर में दर्द नाशक गुण भी पाए जाते हैं। दर्द से राहत दिलाने वाले स्प्रे और क्रीमों में कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। इस लिए दर्द से राहत पाने के लिए कपूर के तेल का प्रयोग करने से आराम मिलता है। इसके इस्तेमाल से मांसपेशियों का तनाव भी दूर होता है।

सर्दी व खांसी से दिलाए निजात

सर्दी व खांसी होने पर भी कपूर लाभदायक सिद्ध होता है। इन समस्याओं में कपूर को पानी में उबालकर भाप लेने से आराम मिलता है। इससे गले की खराश व जलन भी दूर होती है।

इसे भी पढ़ें…पाचन तंत्र होगा ठीक…रोगों से होगा बचाव…करें इस फल का सेवन

फटी एड़ियों को करे ठीक

फटी एड़ियों को ठीक करने में कपूर का प्रयोग करने से फायदा होता है। इसके लिए पानी में कपूर डालकर, उस पानी में कुछ समय तक पैरों को भिगोकर रखें और बाद में किसी कपड़े से  पैरों को अच्छी तरह से साफ कर लें। पैरों को साफ करने के बाद इन पर कोल्ड क्रीम या पेट्रोलियम जेली लगाने से फायदा होता है। 

मच्छरों को भगाए

मच्छर भगाने के लिए घरों में कई प्रकार के उत्पाद बाजार में उपलब्ध हैं लेकिन कपूर के द्वारा प्राकृतिक रूप से घर से मच्छर को भगाया जा सकता है। इसके लिए कपूर का एक टुकड़ा जलाकर कमरे के किसी कोने में रख दें। इस प्रयोग से कुछ ही समय में मच्छर भाग जाएंगे।

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY